Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये शख्स रजत की लेगा जगह, इस एक्टर की होगी एंट्री, लेटेस्ट अपडेट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद लीड रोल कौन प्ले करेगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. अब एक नाम सामने आ रहा है, जो लीड रोल शो में निभा सकते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि कियान की मौत हो गई है. कियान की मौत की जिम्मेदार हर कोई सवी को मान रहा है. रजत भी उससे बात नहीं कर रहा है. इस बीच काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि शो में एक और लीप आएगा. हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा लीप के बाद शो का हिस्सा नहीं होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि लीप के बाद धीरज धूपर लीड रोल शो में निभाएंगे. अब कहा जा रहा है कि परम सिंह अब शो का हिस्सा होंगे.

गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद ये शख्स लेगा एंट्री

गुम है किसी के प्यार में लीप की ओर बढ़ रहा है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरियल में लीप के बाद परम सिंह लीड रोल निभाएंगे. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कहा नहीं है. पहले कहा जा रहा था कि शो में दो लीड होंगे और एक फीमेल लीड होंगी. मेल लीड के लिए सनम जौहर का नाम सामने आया था. अब देखना होगा कि मेकर्स किसे फाइनल करते हैं. दर्शकों को तब तक इंतजार करना होगा.

रजत नये घर में होगा शिफ्ट

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रजत और उसका परिवार नये घर में शिफ्ट हो जाते हैं. उनके साथ आशिका भी होती है. सवी को नहीं पता कि वह लोग कहां गए हैं और वह उनका पता लगाने के लिए इधर-उधर भटकती है. कियान की मौत और सवी के घर से निकाले जाने से अनजान सई, सवी के लौटने का इंतजार करती है. वह खाना नहीं खाती और तारा और आशिका उसे समझाते हैं. रजत भी सई को समझाता है, लेकिन सई किसी की बात नहीं सुनती. अब देखना होगा कि सवी उनका पता कैसे लगाती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >