Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका संग अपनी नई केमिस्ट्री पर नील ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ज्यादा सीन…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की एंट्री हुई. उन्होंने सवी का रोल निभाया. इसी के साथ रजत और तेजस्विनी का डेथ ट्रैक भी दिखाया गया. अब नील की भूमिका निभाने वाले परम सिंह ने भाविका संग अपनी केमिस्ट्री पर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इसमें कुछ समय पहले तक नील, तेजस्विनी और रुतुराज के किरदार में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर थे. यह एक लव ट्राएंगल था, लेकिन इसे टीआरपी नहीं मिल पाई. इसलिए मेकर्स ने इसमें बड़ा बदलाव किया. शो में तेजस्विनी की मौत हो गई. उसके जाने के बाद भाविका शर्मा ने सवी के रूप में शो में वापसी की. पिछली कहानी में हितेश भारद्वाज उर्फ ​​रजत के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. अब वह एसीपी सवी ठक्कर के रूप में वापस आ गई हैं, लेकिन तेजस्विनी के साथ रजत की भी मौत हो जाती है.

तेजस्विनी की मौत से फैंस के निराश होने पर परम ने कही ये बात

दर्शक तेजनील के और सीन न देने के लिए मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं. सवी और नील की केमिस्ट्री किसी को पसंद नहीं आ रही है. परम सिंह ने बॉलीवुड लाइफ संग बात करते हुए इसपर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, “मैं दर्शकों की भावना को समझता हूं, क्योंकि उन्होंने शायद शुरुआती महीनों में तेजस्विनी और नील के बीच की केमिस्ट्री से जुड़ाव बनाया है. मैं बस यही कर सकता हूं कि वे धैर्य रखें और नई दिशा को उचित मौका दें.”

परम सिंह ने नील की भूमिका पर कही ये बात

नील ने आगे कहा, ”एक प्रोजेक्ट निर्माता की दृष्टि होती है और वे अपनी समझ के अनुसार निर्णय लेते हैं. शोबिज में, किसी को सीन्स में अपना बेस्ट देना होता है और एक कलाकार के रूप में मैं तब तक ऐसा करने जा रहा हूं, जब तक मैं यह शो कर रहा हूं. मैं नील की भूमिका निभाने में ईमानदार, गंभीर और दृढ़ निश्चयी होने जा रहा हूं.”

भाविका संग अपनी नई केमिस्ट्री पर क्या बोले परम सिंह

उन्होंने भाविका के साथ एक नई केमिस्ट्री बनाने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “भाविका के साथ काम करना एक बहुत ही पॉजिटिव अनुभव रहा है. हालांकि अभी तक हमारे साथ बहुत ज्यादा सीन नहीं हुए हैं, लेकिन हमने जो बातचीत की है, वह एक रहा है. सेट पर बेहतरीन माहौल है और मैं वास्तव में हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और अच्छा बनाना चाहता हूं.”

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री? कंटेंट क्रिएटर का नाम भी तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >