Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफ-एयर नहीं होगा सवी-रजत का शो, ये एक्टर्स नहीं करेंगे रिप्लेस, जानें लेटेस्ट अपडेट

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत की शादी हो गई है. फैंस उन्हें साथ देखकर काफी खुश है. इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें आ रही है सीरियल बंद होने वाला है. आपको इसकी सच्चाई बताते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस पर साल 2020 में शुरू हुआ था. सीरियल नील भट्ट, आयशा सिंह के साथ शुरू हुआ था और इसमें लीप के बाद शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने एंट्री कर ली. हालांकि सात साल का एक और लीप आया, जिसमें भाविका को छोड़कर सारे कास्ट को बगल दिया गया. कुछ समय से शो के ऑफ-एयर होने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. हालांकि शो बंद नहीं होगा और ये फैंस के लिए गुडन्यूज है. अब खबरें है कि शो के लीड एक्टर्स फिर से बदलने वाले हैं.

क्या गुम है किसी के प्यार में नये लीड आएंगे?

गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी कुछ महीने से लगातार गिरती जा रही है. शो टीआरपी लिस्ट में हर बार दूसरे या तीसरे नंबर पर रहती थी, लेकिन अब ये चौथे या पांचवें नंबर पर आ गया है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह है कि शो में विजयेंद्र कुमेरिया और कृतिका सिंह यादव नये लीड बनेंगे. ये जानकर फैंस थोड़े परेशान हो गए है.

गुम है किसी के प्यार में के निर्देशक राजेश राम सिंह ने क्या कहा?

वहीं, निर्देशक राजेश राम सिंह ने इसपर सच्चाई बताई है. राजेश राम सिंह ने बताया कि शो बंद नहीं हो रहा है. ना ही इसमें विजयेंद्र कुमेरिया और कृतिका सिंह यादव, भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं.

क्या ऑफ-एयर होगा गुम है किसी के प्यार में?

राजेश राम सिंह ने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा कि गुम है किसी के प्यार में ऑफ-एयर नहीं हो रहा है. ये अफवाहें सच नहीं है और शो कहीं नहीं हो रहा है. विजयेंद्र कुमेरिया और कृतिका सिंह यादव को नये शो में के लिए चुना गया है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा?

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत की शादी हो गई है. रजत अपने कमरे में सवी की चीजें फैली देखकर चिढ़ जाता है. बाथरूम में वो देखता है कि मिरर में सवी की बिंदी लगी हुई है. सवी से रजत इस बारे में पूछता है. सवी कहती है वो कमरा अब उसका भी है. सवी यह स्पष्ट करती है कि जब तक वह वहां है, कमरा में उसकी मौजदूगी उसकी चीजें बताएगी. सवी कहती है बिंदी चमकेगी और चूड़ियां खनकेंगी. उसकी बातों में सई हां में हां मिलाती है. सई की बात सुनकर रजत को मजबूरन मुस्कुराना पड़ता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >