Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में कौन होगा विलेन? इस एक्टर का नाम आया सामने! शो में लाएगा तूफान

गुम है किसी के प्यार में अब निर्माता एक पीढ़ी की छलांग लगाने के लिए तैयार है. जैसा कि पहले बताया गया था, नील, आयशा और हर्षद लीप ट्विस्ट के कारण शो छोड़ रहे हैं और कहानी अब बड़े हो चुके सवी और विनायक के इर्द-गिर्द घूमेगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में जल्द ही नया ट्रैक नये किरदारों के साथ देखने को मिलेगा. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ जाएगी और इसमें सवी-वीनू का रोल कौन निभाएगा, ये फाइनल नहीं हुआ है. हाल ही में फहमान खान का नाम बतौर लीड एक्टर के लिए सामने आया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है. वहीं, लेटेस्ट अपडेट की मानें तो खबर है कि इसमें एक्टर उदित शुक्ला एंट्री ले सकते है.

गुम है किसी के प्यार में आएगा नया ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में अब निर्माता एक पीढ़ी की छलांग लगाने के लिए तैयार है. जैसा कि पहले बताया गया था, नील, आयशा और हर्षद लीप ट्विस्ट के कारण शो छोड़ रहे हैं और कहानी अब बड़े हो चुके सवी और विनायक के इर्द-गिर्द घूमेगी. लीड भूमिका के लिए अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है और जाने-माने एक्टर्स संग मेकर्स की बातचीत चल रही है.

https://www.instagram.com/reel/CtTE1WJAjgu/
गुम है किसी के प्यार में उदित शुक्ला की एंट्री!

कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में उदित शुक्ला की एंट्री हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो हरिणी के पति का रोल निभाएगा. हरिणी के रोल के लिए अंकिता खरे का नाम सामने आया है. जबकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उदित शो में विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि लीप के बाद सवी और विनायक के जीवन में समस्याएं पैदा करता नजर आएगा. हालांकि आधिकारिक रूप से इसपर कुछ कहा नहीं गया है. हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी भी एक आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

https://www.instagram.com/p/Cngu45jps9j/
शहीर शेख नहीं होंगे शो का हिस्सा

ऐसी खबरें चल रही थी कि शहीर शेख गुम है किसी के प्यार में के लीड एक्टर होंगे. हालांकि ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने ये ऑफर ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा, “हां, गुम है किसी के प्यार में के निर्माताओं ने मुझसे इसके लिए संपर्क किया था, लेकिन मैंने अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं लेने का फैसला किया है.”

Also Read: Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin में लीप के बाद लीड रोल निभाएगी ये एक्ट्रेस! फहमान खान की नहीं होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >