Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में नील ने अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, TRP को लेकर कहा- लोग आलोचना करेंगे…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में फेम परम सिंह ने शो में अपने किरदार को लेकर बात की. सीरियल में लीप आया थ, जिसके बाद परम की एंट्री हुई थी. वह सीरियल में नील का रोल प्ले करते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अब भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज नहीं, बल्कि परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर मुख्य किरदार निभाते हैं. परम, नील का रोल प्ले करते हैं, जबकि सनम, ऋतुराज का किरदार निभा रहे हैं. सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि नील, तेजू से शादी करना चाहता है. तेजू के दिल में ऋतुराज है. नील के परिवार वालों ने उसकी शादी जूही से फिक्स कर दी है. इस बीच परम ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर बात की. साथ ही शो की टीआरपी को भी लेकर अपनी बात रखी.

परम सिंह ने कही ये बात

परम सिंह ने इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में गुम है किसी के प्यार में अपने किरदार डॉक्टर नील को लेकर कहा कि उन्होंने ऐसा रोल कभी पहले नहीं निभाया है. उनकी भूमिकाएं आम तौर पर ग्रे शेड वाली रही हैं. एक्टर ने कहा कि डॉक्टर नील इसके अपोजिट है और ये किरदार शांत है. परम सिंह ने कहा कि उन्हें लगा था कि वह ये किरदार अच्छे से निभा नहीं पाएंगे, लेकिन उन्हें ऐसा लगा कि ये कमबैक करने के लिए अच्छा मौका है. एक्टर कहते हैं ये सारे सवाल कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा या नहीं ने मुझे एक एक्टर के तौर पर प्रेरित किया. कहानी, कॉन्सेप्ट, मैं जो किरदार निभा रहा हूं – सब कुछ सही था, इसलिए मैंने सोचा, क्यों नहीं?

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी को लेकर क्या बोले परम सिंह ?

परम सिंह से पूछा गया कि गुम है किसी के प्यार में के टीआरपी को लेकर कभी दबाव नहीं होता. इसपर एक्टर ने कहा कि, जाहिर है लोग आलोचना करेंगे और वह कंपेयर भी करेंगे क्योंकि वह शो को पिछले कुछ सालों से फॉलो कर रहे. हालांकि मैंने शो साइन करते वक्त ये सब नहीं सोचा था. फिलहाल सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 की लिस्ट से बाहर है. शो टॉप 5 में कुछ हफ्तों से अपनी जगह नहीं बना पा रहा. लीप के बाद शो की टीआरपी घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >