Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा संग काम करने पर नील ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपकमिंग ट्विस्ट सवी के साथ…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स ने शो में दिलचस्प ट्विस्ट लाने के लिए कई उतार-चढ़ाव किए हैं. जहां वैभवी हंकारे का ट्रैक खत्म हो गया है. वहीं भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. उन्होंने सवी के रूप में वापसी की. नील की भूमिका निभाने वाली परम सिंह ने उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस शेयर किया. साथ ही अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर भी बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का शो गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. वर्तमान में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर हैं. हालांकि गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स वैभवी का किरदार खत्म कर रहे हैं और भाविका शर्मा की फिर से एंट्री हुई है. उनकी पहली झलक सामने आ गई है. एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर के गेटअप में दिखाई दी. वहीं तेजू की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है. अब परम सिंह ने भाविका संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

भाविका शर्मा के साथ काम करने पर क्या बोले परम सिंह

भाविका शर्मा की एंट्री से फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. वह जानना चाहते हैं कि नील और सवी की कहानी किस तरह आगे बढ़ेगी. परम ने गुम है किसी के प्यार में में सवी-नील के फ्यूचर कहानी के बारे में बात की. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ संग चिटचैट करते हुए कहा, “कहानी का रुख पूरी तरह बदलने वाला है. मैं इस समय ज्यादा डिटेल्स तो शेयर नहीं कर पाऊंगा, लेकिन इतना कहना चाहूंगा कि कैरेक्टर समय-समय पर उतार-चढ़ाव दिखाते हुए कहानी का सार बरकरार रखेंगे. नील के लिए, आप उम्मीद कर सकते हैं कि वह तेजू के जाने के बाद टूट जाएगा और कठोर हो जाएगा.”

भाविका शर्मा संग काम करने पर क्या बोले परम सिंह

उन्होंने भाविका शर्मा के साथ काम करने और सेट पर अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरी उनसे पहली मुलाकात तब हुई, जब वह हमारे निर्देशक से बात कर रही थीं. वह एक अच्छी, प्यारी इंसान हैं. उनमें पॉजिटिविटी है. एक अभिनेता के रूप में काम करने के प्रति काफी ईमानदार है.”

यह भी पढ़ें- Raid 2 की रिलीज से पहले कहानी से उठा पर्दा, डायरेक्टर बोले- अजय देवगन का सीन कॉमेडी को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >