Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने वैभवी हंकारे को अचानक शो से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोजेक्ट के लिए…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपने बदलाव के कारण सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल वैभवी हंकारे को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. वह सवी की भूमिका को दोहरा रही हैं. अब परम सिंह ने वैभवी को अचानक निकाले जाने पर बात की है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इस समय चर्चा में है. यह शो 2020 में शुरू हुआ था और टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा. हालांकि जबसे शो ने लीप लिया और सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर की एंट्री हुई, दर्शकों ने कहानी से जुड़ना बंद कर दिया. लिहाजा रेटिंग बुरी तरह गिर गई. अब मेकर्स नए ट्विस्ट पेश करके नंबरों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. वैभवी उर्फ ​​तेजस्विनी का शो से पत्ता कट गया है. गुम है किसी के प्यार में की टीम ने भाविका शर्मा की री-एंट्री करवाई. उन्हें सवी के रूप में काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

परम सिंह ने वैभवी के शो से बाहर निकलने पर की बात

परम सिंह ने वैभवी के शो से अचानक बाहर निकलने पर खुलकर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या वह उनके साथ काम करना मिस करेंगे. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ संग बातचीत में कहा, “हां, मैं एक को-स्टार के रूप में वैभवी के साथ काम करना मिस करूंगा. वह एक व्यक्ति के रूप में बहुत मेहनती, सभ्य और प्रोफेशनल हैं. उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत की है. मैं उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”

परम सिंह ने वैभवी को बताया प्रोफेशनल

परम सिंह ने वैभवी के साथ शादी के सीन की शूटिंग के बारे में भी बात की. उन्होंने शेयर किया, “वैभवी के साथ काम करना एक बहुत ही पॉजिटिव अनुभव रहा है, क्योंकि वह एक व्यक्ति के रूप में बहुत प्यारी और समझदार हैं. जब काम की बात आती है, तो वह रिएक्शन और सजेशन लेने के लिए ओपन रहती है. उनके साथ काम करने के बारे में मुझे जो एक बात पसंद है, वह यह है कि वह एक सीन की जरूरत को समझती हैं और उसी के अनुसार खुद को ढालती है. शादी का ट्रैक काफी इंटेंस और दर्द भरा था, तो उन्होंने इसे ऐसे ही निभाया.”

यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >