Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने शो की गिरती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले ट्रैक को…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में एक लीप लिया है. जिसके बाद नई किरदार की एंट्री हुई है. अब सीरियल में डॉ. नील की भूमिका निभाने वाले परम सिंह ने गिरती टीआरपी रेटिंग को लेकर अपनी राय साझा की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर टेलीविजन शो गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में एक लीप लिया है, जिसके बाद नई कहानी के साथ नए किरदार पेश किए गए हैं. हालांकि, नए प्लॉट के आने के बाद से शो की टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखी गई है. अब सीरियल में डॉ. नील की भूमिका निभाने वाले परम सिंह ने रेटिंग को लेकर अपनी राय साझा की हैं.

शो की गिरती टीआरपी पर क्या बोले परम सिंह

परम सिंह ने बॉलीवुड लाइफ संग बात करते हुए कहा, “जब टीआरपी गेम की बात आती है तो मुझे लगता है कि गिरावट और उतार-चढ़ाव हर समय होता है. मेरी राय में किसी भी कहानी के प्रति स्वीकृति व्यक्तिपरक हो सकता है. जैसे कई दर्शक एक ट्रैक को पसंद कर रहे हों और फिर अगले को नापसंद कर रहे हों. वहीं कुछ लोग को दोनों ही ट्रैक अच्छे लग रहे हो, इसलिए मेरा मानना है कि यह सब चलता रहता है.”

अपने किरदार को लेकर क्या बोले परम

परम ने आगे कहा, “अभी यह कहना कि जल्दबाजी होगी कि दर्शक ट्रैक को पसंद नहीं कर रहे हैं.” अपने किरदार को लेकर बाद करते हुए परम ने कहा, “शो लेने से पहले मुझे वास्तव में कोई शक नहीं था. मैं अपने रास्ते में आने वाली बहुत सारी तुलनाओं और आलोचनाओं के लिए तैयार था. मैंने बस यही सोचा था कि मैं नील के किरदार के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और ईमानदारी से इस पर काम करूंगा.”

गुम है किसी के प्यार में को लेकर क्या बोले परम

परम ने शो में शामिल होने को लेकर अपना उत्साह शेयर किया. उन्होंने कहा, “गुम है किसी के प्यार में शामिल होने पर मुझ पर कोई दबाव नहीं था, बल्कि मैं एक ऐसे शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित था, जिसे पहले से ही दर्शकों ने स्वीकार कर लिया है और इसमें लेखकों, निर्देशकों और निर्माताओं की एक अद्भुत टीम है. एकमात्र दबाव अपने किरदार के बारे में सोचने और अपना काम अच्छे से करने का था.”

यह भी पढ़ें- Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: ऋतुराज या नील, किसकी किस्मत में होगी तेजू? परिवार वालों ने लिया बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >