Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा मेडिकल कैंप में नील को तेजू का परिवार देखता है. हालांकि नील उन्हें देख लेता है और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील और तेजू के परिवार की आपस में मुलाकात होती है. तेजू कहती है कि ये संयोग है कि वह लोग बार-बार मिलते रहते हैं. मोहित, नील से पूछता है कि वह वहां क्या कर रहा है. इस पर नील अपने झूठ को बरकरार रखते हुए कहता है वह अपने डॉक्टर बॉस को छोड़ने आया था. नील कहता है वह वहां पर एक वीक रहेगा. दूसरी तरफ होटल में नील और तेजू एक-दूसरे से फिर से टकरा जाते हैं.

नील का सच आएगा क्या तेजू को सामने?

सीरियल में दिखाया जाएगा कि नील का सारा सामान नीचे गिर जाता है. तेजू उसके बैग में स्टेथोस्कोप देखती है और उसके बारे में पूछती है. नील कहता है कि वह उसका नहीं, उसके बॉस का है. तेजू उसे छेड़ती है और कहती है कि वह जब उसके पास होता है तो वह घबराने लगता है. तेजू का परिवार मेडिकल कैंप में जाता है. वहां पर वह लोग नील को डॉक्टर का कोट पहने देखते हैं, जो मरीज का इलाज कर रहे होते हैं. उसी वक्त वेदांत, नील को पुकारता है. नील को महसूस होता है कि तेजू के परिवार ने उसे देख लिया है और तो वह अपना कोट उतार कर चला जाता है.

क्या नील से होगी तेजू की शादी?

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तेजू को ऋतुराज से प्यार हो गया है. उसे एक फोन आता है और उसे कॉल करने वाला बताता है कि उसके पिता अस्पताल में एडमिट है. तेजू काफी परेशान हो जाती है और ऋतुराज को फोन करती है. ऋतुराज अपने कॉन्सर्ट में बिजी होता है और वह परफॉर्म करने वाला होता है. इस वजह से वह तेजू का खॉल कट कर देता है. अस्पताल जब तेजू जाती है कि तो पाती है कि उसके पिता उसकी शादी के लिए नील से बात करते हैं. उसके पिता नील को कहते हैं कि ये उसकी अतिंम इच्छा है. तेजू को समझ नहीं आता कि वह क्या कहें.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सामने आया वैभवी-सनम जौहर का पहला लुक, रेखा ने किया खुलासा, जानें कब से शुरू होगी नयी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >