Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस किरदार की फिर से हो रही है वापसी, सवी से है खास कनेक्शन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आना वाला है. जिसके बाद भाविका शर्मा को छोड़कर सभी स्टारकास्ट शो को अलविदा कहेंगे. इसी बीच एक पुराने शख्स की एंट्री हुई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. सीरियल की टीआरपी रेटिंग भी काफी अच्छी है, बावजूद इसके जल्द ही इसमें लीप आने वाला है. जहां शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह अब शो में नजर नहीं आएंगे, वहीं भाविका शर्मा लीप के बाद भी शो में अहम भूमिका निभाती रहेंगी. अपकमिंग लीप की चर्चा के बीच, निर्माताओं ने कथित तौर पर नए चेहरों को शामिल किया है, जो टाइम जंप की कहानी को आगे बढ़ाएंगे.


गुम है किसी के प्यार में इस किरदार की हो रही है वापसी
दरअसल भाविका शर्मा के साथ, एक और अभिनेत्री है, जो गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा बनी रहेंगी, वह हैं मानसी साल्वी. मानसी ने ईशान की मां की भूमिका निभाई थी. हाल ही में, गुम है किसी के प्यार में अपनी वापसी की पुष्टि करते हुए, मानसी साल्वी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सेट की कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा की को-स्टार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मुश्किल हो लेकिन…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, एक्ट्रेस बोली- अभी किसी चीज…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में अचानक आ रहे लीप को लेकर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी ये नहीं…


मानसी साल्वी ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
इसमें एक्ट्रेस अपने किरदार ईशा की तरह ही खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं. मानसी साल्वी ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “लव राइट बैक (हार्ट इमोटिकॉन) बहुत सारा प्यार..इतना सारा आशीर्वाद और इतना धैर्य… आप सभी को धन्यवाद.. आपके घर आ रही हूं…फिर से #ghumhaikisikeypyaarmeiin.”


गुम है किसी के प्यार में
बता दें कि गुम है किसी के प्यार में में भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं. अब मेकर्स शो में लीप लाने की तैयारी में हैं. कथित तौर पर, भोसले परिवार और ईशान शो में एक दुखद दुर्घटना में मर जाएंगे जबकि सवी जिंदा रहेंगी. इसके अलावा करणवीर बोहरा भी सीरियल में बने रहेंगे. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में दिख रहा है कि सवी और ईशान आखिरकार एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और भोसले इंस्टीट्यूट में शादी करने का फैसला करते हैं. हालांकि, जैसे ही वे मिलते हैं, अचानक गोलीबारी की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच जाती है.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >