Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: महेश ठाकुर की हुई गुम है किसी के प्यार में एंट्री, निभाएंगे ये किरदार, जानें यहां

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’लीप के बाद जो एक्टर्स एंट्री लेंगे, इसकी जानकारी धीरी-धीरे सामने आ रही है. सनम जौहर और परम सिंह के बाद अब एक और शख्स का नाम सामने आया है, जो शो में अहम किरदार निभाते दिखेगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक और लीप आने वाला है. हालांकि ये जेनरेशन लीप नहीं होगा. इसमें नये कलाकार होंगे और नयी कहानी होगी. सस्पेंस बना हुआ है कि हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा के बाद शो में कौन मुख्य किरदार निभाएंगे. फिलहाल अभी तक कई नाम सामने आ गए है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो परम सिंह और सनम जौहर के अलावा अब महेश ठाकुर की शो में एंट्री हो गई है. महेश कई शोज में काम कर चुके हैं.

महेश ठाकुर की हुई गुम है किसी के प्यार में एंट्री

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि गुम है किसी के प्यार में वैभवी हंकारे के ऑनस्क्रीन पिता के किरदार में महेश ठाकुर दिखेंगे. सूत्र के अनुसार,”महेश जी को चुन लिया गया है और टीम उनके साथ शूटिंग करने के लिए काफी उत्साहित है,क्योंकि वे अपने साथ बहुत अनुभव लेकर आते हैं.” महेश आखिरी बार सीरियल शो ‘आंगन अपनों का’ में नजर आए थे,जो सोनी सब पर आया था. शो में एक्टर पिता के रोल में दिखे थे.

जानें गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया

गुम है किसी के प्यार में अबतक दिखाया गया कि भाग्यश्री की तबीयत अचानक खराब हो जाती है और वह कोई भी दवाई लेने से मना कर देती है. वह कहती है जबतक रजत उसकी बात नहीं मानेगा तब तक वह दवा नहीं लेगी. रजत कहता है कि वह आशिका से शादी नहीं कर सकता. भाग्यश्री उसे इमोशनल ब्लैकमेल करती है और अपनी विश पूरी करने के लिए कहती है. वह उसे कियान की आखिरी इच्छा के बारे में बताती है. रजत को अपनी मां की बात माननी पड़ती है. दूसरी तरफ सवी सीसीटवी फुटेज चेक करती है. फुटेज में वह कियान को देखती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >