Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

करणवीर बोहरा ने गुम है किसी के प्यार में पुलिस का रोल निभाया था. आखिरी सीन के शूटिंग को लेकर उन्होंने बात की. करणवीर ने बताया कि इस सीन के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आ चुका है और मेकर्स नयी कहानी लेकर आए है. लीप आने से पहले शो में ईशान की मौत हो जाती है. ईशान और सवी की शादी होती रहती है, तभी भवर पाटिल मंडप में आ जाता है. वो ईशान पर गोली चलाता है, लेकिन सवी बीच में आ जाता है. ईशान और भवर के बीच लड़ाई होती है और दोनों की मौत हो जाती है. क्लाइमेक्स सीन काफी जबरदस्त था और इस देखकर फैंस काफी भावुक हो गए थे. अब भवर यानी करणवीर बोहरा ने क्लाइमेक्स सीन को लेकर बात की.

गुम है किसी के प्यार में क्लाइमेक्स सीन को लेकर कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में लीप आने से कुछ हफ्ते पहले ही करणवीर बोहरा की एंट्री शो में हुई थी. सीरियल में वो एक कॉप के रोल में दिखे थे, जो पागलों की तरह सवी को प्यार करता था. किसी भी हाल में वो सवी को अपना बनाना चाहता था. पिंकविला से बातचीत में एक्टर ने क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “शो को क्लाइमेक्स वीक में शानदार टीआरपी मिली. मैंने शो में अपना सौ प्रतिशत दिया और क्लाइमेक्स सीक्वेंस के लिए बहुत मेहनत की. शक्ति अरोड़ा ने भी काफी मेहनत की. एक बहुत बड़ा फाइट सीक्वेंस था जिसमें शक्ति और मुझे कुछ घूंसे खाने थे. हमने एक टीम की तरह काम किया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

करणवीर बोहरा ने बताया-कैसे शूट हुआ था क्लाइमेक्स सीन

करणवीर बोहरा ने ये भी बताया कि फाइट सीन शूट करने के दौरान टीम ने सारी सावधानियां बरती. सेट पर एक प्रोफेशनल फाइट मास्टर था और केबल की भी व्यवस्था की गई थी. वहीं, गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया गया कि सई के स्कूल में प्रोगाम होता है. सवी, रजत को फोन कर स्कूल में आने के लिए कहती है. रेस के दौरान सई गिर जाती है और उसके पैर में चोट लग जाती है. रजत और सवी उसकी मदद के लिए आते हैं. रजत डॉक्टर को बुलाने की बात कहता है, लेकिन सवी मना कर देती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >