Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-रीवा की शादी को सपोर्ट करेगी सवी, सीरियल में आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. जहां सवी को अपनी मां सई जैसी साड़ी पसंद आएगी. जिसके बाद ईशान उसकी मदद करेगा. इधर दूर्वा सवी की बेइज्जती करती है और उसे ताना मारती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा का मोस्ट पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट में अपनी पकड़ बनाए रखे है. ईशान और सवी के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. अब लेटेस्ट एपिसोड में, फैंस को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि ईशान और रीवा ने एक दूसरे संग शादी करने की इच्छा जताई है. सवी दोनों को शादी के बंधन में बंधने के लिए चीयर करती नजर आएंगी.


सई जैसी साड़ी सवी को आती है पसंद
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवी को एक साड़ी काफी ज्यादा पसंद आ जाती है, ये कोई मामूली साड़ी नहीं है, क्योंकि यह वही है, जो उसकी मां सई के पास हुआ करती थी. हालांकि, जब वह उसकी कीमत देखती है, जो कि 7000 है, तो खरीदने का ख्याल अपने दिमाग से हटा देती है. ईशान यह देखता है और दुकानदार को कहता है कि आप बोलिए कि ये सेल पर है और इसका प्राइज महज 1000 रुपये है. बाकी के 6000 मैं आपको दे दूंगा.


दूर्वा सवी को मारती है ताना
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में शॉपिंग के बाद सवी जब भोसले हाउस पहुंचती है, तो दूर्वा उसे ताना मारती है और कहती है कि कुछ लड़कियां हमेशा बोलती रहती है कि उनका अपना स्वाभिमान है और वे अपने पति के पैसे से कुछ भी नहीं खरीदती हैं, लेकिन हकीकत में वे इस पर अमल नहीं करती हैं. मामी जी दुर्वा से कहती हैं कि ऐसी बातें न कहें, क्योंकि उन्होंने भी अपने पति के पैसे से कई सामान खरीदा है. इसके बाद सवी ने दुर्वा को बताया कि उसने अपने पैसों से इसे खरीदा है, क्योंकि इसका प्राइज काफी कम था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: न�� रूही ने शहजादा धामी-प्रतीक्षा होनमुखे के शो से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात


दूर्वा का अपमान करती है सवी
बाद में, दुर्वा बिल को चेक करती है, जिसके बाद उसे पता चलता है कि इसमें 6000 एक्सट्रा दिख रहा है. वह दुकान पर फोन करती है और पूछती है कि बिल में ज्यादा पैसे क्यों ऐड किए गए हैं, तब दुकानदार कहता है कि उसे ईशान ने ऐसा करने के लिए कहा है, क्योंकि वह अपनी पत्नी को गिफ्ट देना चाहता था. दूर्वा फिर सवी और ईशान को बुलाती है और पूरी सच्चाई बता देती है. दूर्वा ने सवी का अपमान करते हुए कहा कि ईशान ने उसकी मदद की है और वह भी बाकी पत्नियों की तरह ही है.


होली सेलिब्रेशन पर होगा बड़ा धमाका
होली सेलिब्रेशन के दौरान ईशान रीवा से शादी करने पर विचार करेगा. सवी दोनों को शादी के बंधन में बंधने के लिए प्रोत्साहित करती है. अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे रीवा, ईशान और सवी भांग के नशे में हैं. ईशान और रीवा चर्चा करते हैं कि उन्हें कैसे शादी करनी चाहिए थी. इसके बाद ईशान रीवा से शादी करने के लिए कहता है. अब दोनों की शादी होगी या फिर नहीं या कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर रूही ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- सच्चाई जानने और खड़े…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >