Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी से अपने दिल की बात कहेगा ईशान, ये शख्स बनेगा दुश्मन!

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रीवा अपनी परीक्षा में फेल हो जाएगी और वो वापस भारत लौट आएगी. रीवा, ईशान से मिलने के लिए बेकरार है. वो कहती है कि ईशान के बिना रह पाना उसके लिए मुश्किल है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में‘ साल 2020 में शुरू हुआ था और तब से ही ये सुर्खियों में है. शो की कहानी ने दर्शकों को बांधकर रखा है. कुछ महीने पहले ही इसमें लीप आया है और नये कास्ट की एंट्री हुई है. फिलहाल जो ट्रैक चल रहा है, वो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ईशान और सवी जो हमेशा लड़ते रहते थे, अब उनमें दोस्ती हो गई है. हालांकि ईशान को एक बार फिर से सवी गलत समझ लेती है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि ईशा अपने बेटे ईशान को लेकर परेशान होती है. वो सवी को फोन कर ईशान के बारे में पूछती है. सवी कहती है कि वो ईशान से गुस्सा है क्योंकि वो पार्टी में नहीं रूका और ना उसकी दादी से मिला. वह खुद को एक राजा और उन्हें एक गरीब नागरिक मानता है. ईशा, शांतनु से कहती है कि ईशान की हरकत से सावी को ठेस पहुंची है.

सवी से ईशान कहेगा दिल की बात

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रीवा अपनी परीक्षा में फेल हो जाएगी और वो वापस भारत लौट आएगी. रीवा, ईशान से मिलने के लिए बेकरार है. वो कहती है कि ईशान के बिना रह पाना उसके लिए मुश्किल है. आने वाले एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है. ईशान और सवी कॉलेज के एक नाटक में रोमियो और जूलियट का रोल करेंगे. इस दौरान ईशान अपने दिल की बात फाइनली सवी से कह देगा. रीवा उसी समय अपनी एंट्री करेगी जब ईशान सवी से अपने प्यार का इजहार करेगा. ये देखकर रीवा कैसे रिएक्ट करेगी, ये देखना दिलचस्प होगा. क्या रीवा, ईशान को बता पाएगी कि वो अभी भी उससे प्यार करती है. क्या ईशान, रीवा के प्यार को अपना पाएगा दोबारा.

गुम है किसी के प्यार में प्रीतिश मानस की एंट्री

वहीं, गुम है किसी के प्यार में नया नाम जुड़ा है एक्टर प्रीतिश मानस का. प्रीतिश शो में अहम भूमिका में एंट्री करेंगा, हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है. अभिनेता ने धारावाहिकों और फिल्मों में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं. अभिनेता को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म रामसेतु और लोकप्रिय ओटीटी सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज़ में उनके अभिनय के लिए पसंद किया गया था! अभिनेता गुम है किसी के प्यार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और निश्चित रूप से कहानी में और अधिक मोड़ लाएंगे.

सवी पर गुस्सा करेगा ईशान

गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान घर लौटता है तो देखता है कि उसके पिता के कई कॉल्स आए हुए है. वो उन्हें कॉल बैक कर सॉरी कहता है. उसी समय सुरेखा आती है और उसपर गुस्सा जाहिर करती है. ईशान का कहना है कि उसने उससे छुपकर जन्मदिन की योजना बनाकर गलत किया. सुरेखा कहती है कि उसने ईशा को फोन करके और उसे यहां आमंत्रित करके बहुत बड़ी गलती की. वो ईशान को काफी बुरा-भला कहती है और उससे बात आगे नहीं करने की बात कहती है. ईशान अपने किए पर माफी मांगता है और इपनी बात रखता है, लेकिन सुरेखा उसकी एक बात नहीं सुनती. ईशान सारी चीजों के लिए सवी को जिम्मेदार ठहराता है.

किशोरी शहाणे शो को कहेंगी अलविदा

‘गुम है कसी के प्यार में’ में किशोरी शहाणे कम ही दिखाई देती थी. उन्हें सृति झा का शो कैसे मुझे तुम मिल गए’ मिल गया है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट बताती है कि किशोरी शहाणे ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए बोर्ड पर आई हैं. लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आया है. मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ है. लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कह दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >