Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा संग काम करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सवी और रजत को…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों चर्चा में है. हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की जोड़ी सीरियल में धमाल मचा रही है. अब हितेश ने दर्शकों का खूब धन्यवाद किया है कि उनके रजत और सवी की केमिस्ट्री पसंद आ रही है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आने के बाद से चर्चा में है. यह सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक रहा है और लंबे समय से टीआरप��� चार्ट पर भी राज कर रहा है. सीरियल में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फैंस को उनके बीच की केमिस्ट्री पसंद आई और ईशान-सवी सबसे पसंदीदा जोड़ी बन गए. हालांकि ईशान की मौत ने फैंस को निराश किया. ईशान और सवी हमेशा के लिए अलग हो गए और ये हर किसी के लिए दिल तोड़ने वाला था. शो ने लीप लिया और पुराने कलाकारों में से केवल भाविका, मानसी साल्वी, अंकिता खरे और इंद्रनील भट्टाचार्य को बरकरार रखा गया. हितेश भारद्वाज ने मेल लीड के रूप में शो में एंट्री की. वह शो में रजत ठक्कर का किरदार निभाते हैं.

हितेश ने भाविका शर्मा संग अपनी केमिस्ट्री पर की बात

अब रजत और सवी की नई कहानी शुरू हो गई है. हितेश उर्फ ​​रजत सिंगल फादर है और उसकी पत्नी पैसों के लिए काफी पहले उसे छोड़ चुकी है. सवी रजत की बेटी सायशा उर्फ ​​सई की स्कूल टीचर है. सवी और सई एक अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं. सई सवी को अपनी मां की तरह मानती है और वे बहुत करीब हैं, लेकिन रजत को यह पसंद नहीं है. रजत की फैमिली उनकी शादी कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन गलतफहमियां बढ़ती रहती हैं. हालांकि, फैंस को रजत और सवी की केमिस्ट्री पसंद आने लगी है. हितेश और भाविका शर्मा को लोगों ने एक साथ खूब पसंद किया है. शुरुआत में दर्शकों ने नाराजगी जताई, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को नई जोड़ी पसंद आने लगी.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

दर्शकों को हितेश ने कहा शुक्रिया

अब, हितेश ने अपनी जोड़ी को फैंस की ओर से स्वीकार किए जाने के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा कि दर्शकों की तरह उन्हें भी ‘गुम है किसी के प्यार में’ रजत और सवी की केमिस्ट्री पसंद आ रही है. उन्होंने कहा कि दर्शकों की ओर से सवी और रजत को अपार प्यार और तालियां देना कुछ ऐसी बात है जिसके लिए वह आभारी हैं.

भाविका संग कैसा है उनका रिलेशन

उन्होंने आगे कहा कि यह सरप्राइज करने वाला था कि गुम है किसी के प्यार में दर्शक इस ताजा और नई जोड़ी को इतने कम समय में स्वीकार कर लेंगे. उन्होंने भाविका की तारीफ की और कहा कि उनमें एनर्जी है, और उनका बच्चों जैसा व्यवहार कुछ ऐसा है जिसकी वह तारीफ करते हैं. हाल ही में हमने कावेरी प्रियम को रजत की पूर्व पत्नी आशका के रूप में शो में प्रवेश करते देखा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >