Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट संग लड़ाई की खबरों पर सई ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने तो काफी कुछ…

‘गुम है किसी के प्यार में’ आयशा सिंह और नील भट्ट पती-पत्नी सई-विराट के रोल में नजर आते थे. दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया. फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैराट का नाम दिया था. सई ने कहा, “उन्होंने मुझसे क्या सीखा वो तो मैं नहीं बता सकती, हर एक व्यक्ति की अपनी निजी सीख होती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के रोमांटिक ड्रामा ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्ट्रेस आयशा सिंह सई का किरदार निभाती थी. आयशा टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. आयशा गुम है किसी के प्यार में में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती थी. हालांकि तीनों अब शो को अलविदा कह चुके है. शो छोड़ने के बाद आयशा और ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. पिछले कुछ समय से उनके बीच अनून की अटकलें लगाई जा रही थी. इसके बाद शो से अलग होने के बाद नील और आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. जिसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि उन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए बड़ी बात कह दी है.

नील भट्ट से आयशा ने क्या सीखा?

‘गुम है किसी के प्यार में’ आयशा सिंह और नील भट्ट पती-पत्नी सई-विराट के रोल में नजर आते थे. दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया. फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैराट का नाम दिया था. हालांकि शो छोड़ने के बाद कुछ और ही कहानी सामने आई. आयशा ने झगड़े की खबरों के बीच हालिया इंटरव्यू में नील भट्ट की तारीफ कर सभी को चौंका दिया है. सुभोजित घोष के साथ बातचीत में इस बारे में बात करते हुए, आयशा ने कहा, “उन्होंने मुझसे क्या सीखा वो तो मैं नहीं बता सकती, हर एक व्यक्ति की अपनी निजी सीख होती है, जो पिक करते है, शेयर करते है.”

आयशा सिंह ने नील भट्ट को लेकर कही ये बात

आयशा सिंह ने आगे कहा, मैंने तो काफी कुछ सीखा है क्योंकि मैं बहुत भोली थी और वह मेरे लिए बहुत प्यारे थे. विशेष रूप से शुरुआत में, मुझे जितना धैर्य की आवश्यकता होती थी. यहां तक कि मेरे डीओपी भी, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने मुझे सिखाया कि कैसे लक्ष्य पर बने रहना है और बहुत सी चीजें जैसे प्रकाश को कैसे लेना है, तकनीकी बातें. चूंकि आपने विशेष रूप से नील सर के बारे में पूछा था, इसलिए मैं आश्वस्त था कि मुझे लाइनें पता थीं, और वह जानते थे कि मैं लाइनें जानती थी. लेकिन, वह (स्क्रिप्ट) मेरे पास हमेशा रहेगी और मुझे कभी यकीन नहीं था कि हम एक बार में पूरा करेंगे की नहीं क्योंकि, आप जानते हैं, 15-20 पेज के सीन आते थे एक बार में. तो वो पूरा एक बार में करने का ऐसा… तो सर बोलते थे हमने सेट कर दिया है यह कैमरा ऊपर, 3-4 कैमरा लगा दिया है, आप लोग बस आगे बढ़ें और प्रदर्शन करें.

Also Read: Naagin 7: आयशा सिंह के साथ ये शख्स निभाएगा नागिन 7 में लीड रोल! इस पॉपुलर एक्टर की हो सकती है एंट्री

आयशा सिंह ने नील भट्ट को कहा स्वीट

आयशा सिंह ने ये भी बताया कि, हमने एक बार रिहर्सल किया और मैं अभी भी स्क्रिप्ट देख रहा था और वह बस आया और मुझसे कहा, ‘तुम यह करोगे, चलो करते हैं’ इसे कर ही डालो.’ वह बस आते थे और कहते थे ‘तू कर लेगी. चल चल, करते हैं.’ तो, इस तरह, वह बहुत स्वीट थे.” बता दें कि कई सालों से चला आ रहा सो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आया है. सई और विराट की प्रेम कहानी समाप्त हो गई और आयशा सिंह सहित नील भट्ट ने शो से बाहर आने का फैसला किया था. कहानी अब सवी, ईशान और रीवा के प्रेम त्रिकोण पर केंद्रित है.

नागिन 7 में नजर आएंगी आयशा सिंह?

आयशा सिंह गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कहने के बाद इन दिनों अपने परिवार के साथ एंजॉय कर रही है. अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछे जाने पर आयशा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हूं कि आगे क्या करना है, कुछ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई है, हालांकि, मैं कुछ भी चुनने से पहले समय लेना चाहूंगी. वहीं, ऐसी अफवाहें हैं कि आयशा को नागिन 7 के लिए विचार किया जा रहा है. हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो कास्टिंग टीम ने फिर से अपना विचार-मंथन शुरू कर दिया और आयशा सिंह के नाम पर चर्चा हो रही है. इस बार, यह अच्छे के लिए है. सूत्र ने कहा, “यह ऑडिशन और लुक टेस्ट पर निर्भर करेगा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >