Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऋतुराज से नहीं नील से शादी होगी तेजू की, ये शख्स होगा जिम्मेदार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तेजू अपने घर रात 9 बजे तक नहीं पहुंच पाती. उसके घर वाले काफी परेशान हो जाते हैं. तेजू की मदद के लिए नील आगे आता है और उसे घर पहुंचाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि ऋतुराज, तेजू से पूछता है कि क्या उसने हाल ही में हुए घटनाओं के बारे में सोचा है. ऋतराज कहता है कि उससे मिलने के बाद उसके मन में अजीब लालसा जाग जाती है. तेजू उससे कहती है कि वह दोनों सिर्फ तीन बार ही मिले हैं. ऋतराज कहता है कि उनका मिलना संयोग नहीं बल्कि किस्मत का लिखा था. तेजू से वह पूछता है क्या वह अपनी पूरी लाइफ नागपुर में रहा है. वह कहता है कि हां और जल्द ही वह अमेरिका एक कॉन्सर्ट जा रहा है. वह उससे कहता है उसे नागपुर में कोर्स करना चाहिए. तेजू कहती है कि उसके घर वाले इस बात के लिए नहीं मानेंगे और वह जॉब के लिए ही नागपुर आ सकती है.

तेजू की मदद करेगा ये शख्स

गुम है किसी के प्यार में का प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में दिखाया गया कि तेजू के पिता गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं और वह उसकी शादी नील से करने का फैसला करते हैं. दूसरी तरफ तेजू रोज 9 बजे से पहले घर नहीं लौट पाती. ऋतुराज लाइव कॉन्सर्ट के लिए निकलने वाला है और तेजू घर जाने की कोशिश करती है. तेजू स्टेशन देर से पहुंचती है और उसकी ट्रेन छूट जाती है. तेजू बस स्टॉप पर पहुंचती है, ताकि वह घर जाने के लिए बस ले पाए. हालांकि वह कोई बस ले नहीं पाती. नील तभी वहां आता है और उसकी मदद के लिए पूछता है. तेजू मान जाती है. तेजू गलती से मान लेती है कि नील एक सिर्फ ड्राइवर है.

तेजू पहुंची अपने घर

सीरियल में दिखाया जाएगा कि तेजू को घर पर नहीं पाकर उसके घरवाले काफी परेशान हो जाते हैं. वह उसकी सहेली के घर जाते हैं और उसके बारे में पता करते हैं. उसकी फ्रेंड ऋतराज का नंबर देती है और घर वाले उसे कॉल करते है. हालांकि ऋतराज फोन का जवाब नहीं देता क्योंकि वह कॉन्सर्ट में बिजी होता है. इस बीच नील सुरक्षित तरीके से तेजू को घर छोड़ देता है. उसे देखकर घर वाले राहत की सांस लेते हैं.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सामने आया वैभवी-सनम जौहर का पहला लुक, रेखा ने किया खुलासा, जानें कब से शुरू होगी नयी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >