Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इन किरदारों की होगी शो से छुट्टी! सवी-ईशान के सीरियल को ये एक्टर्स करेंगे अलविदा

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रीवा, ईशान को याद कर रीवा काफी रोती है और मन ही मन में उससे माफी मांगती है. सवी कहती है कि वह निनाद से मिलना चाहती है. वहीं, स्वानंद रीवा को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में 2020 में स्टार प्लस पर लॉन्च हुआ था. सीरियल नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के साथ शुरू हुआ था और लीप के बाद कास्ट में बदलाव किया गया. विराट, सई और पाखी की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं, लीप के बाद भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमति सिंह शो में नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि सवी और ईशान की दोस्ती हो गई है और दोनों की बॉन्डिग भी अच्छी हो गई है. जबकि रीवा की वापसी हो गई है और वो भोसले परिवार आती है और सबसे माफी मांगती है. ईशान कहता है कि उसका उससे कोई रिश्ता नहीं है और वो उसे जाने कहता है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

गुम है किसी के प्यार में से इन किरदारों का कटेगा पत्ता

गुम है किसी के प्यार में की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि ईशान को सवी के प्रति अपने प्यार का एहसास हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में दोनों की शादी हो जाएगी. ईशान और सवी की शादी के बाद सीरियल में कई बदलाव देखने को मिलेगा. टेलीएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो, शादी के ट्रैक के बाद पूरे चव्हाण परिवार के शो से बाहर होने की संभावना है. हालांकि, अभी भी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

भवानी काकू गुम है किसी के प्यार में को नहीं कह रही अलविदा

गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें समृद्धि, सवी के पूरे परिवार को गोली मारते दिखता है. सवी ये देखकर काफी डर जाती है. वहीं, पिंकविला से बातचीत में किशोरी शहाणे ने शो को अलविदा होने वाली खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा, “मैं हूं. गुम है किसी के प्यार में’ को नहीं छोड़ रही हूं. शो के लिए मुझे केवल कुछ दिनों की आवश्यकता है और इसलिए मैंने ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ नाम से एक और शो करने का फैसला किया.’ बता दें कि वो शो में भवानी काकू का रोल प्ले करती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल को इस किरदार ने कहा अलविदा! कहा- शो के लिए मुझे केवल कुछ दिनों…

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रीवा, ईशान को याद कर रीवा काफी रोती है और मन ही मन में उससे माफी मांगती है. सवी कहती है कि वह निनाद से मिलना चाहती है. सवी कहती है कि उसे इसकी परवाह नहीं है कि भवानी और वीनू उसके बारे में क्या सोचते हैं क्योंकि वह जानती है कि वे उससे नफरत करते हैं. वीनू, सवी को देखकर काफी गुस्सा हो जाता है और वो पूछता है कि वो क्यों आई है. सवी, निनाद से मिलने की जिद्द करती है. सवी कहती है कि वह निनाद से मिले बिना नहीं जाएगी. वीनू सवी को जबरदस्ती वहां से ले जाने की कोशिश करता है लेकिन भवानी काकू की बस आ जाती है. वहीं, स्वानंद रीवा को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता है. साथ ही उसे वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कहता है.

रीवा को उसके पिता ने दी ये सलाह

रीवा की मां स्वाति उसे टूटे हुए फूलदान को फेंकने के लिए कहती है, लेकिन रीवा मना कर देती है. वो कहती है कि वो उस फूलदान को जोड़कर दिखाएगी. स्वानंद अपनी बेटी को याद दिलाता है कि उसे दो बार ईशान ने रिजेक्ट कर दिया है. रीवा कहती है कि वह भोसले इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करेगी, लेकिन उसके पिता इस बात के खिलाफ है. दूसरी तरफ भवानी काकू, सवी को देखकर पूछती है कि वो क्यों आई है. सवी कहती है कि वो निनाद से मिलना चाहती है. सवी निनाद के पास आती है और वो उसे पहचान लेता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >