Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बताया कैसी होगी सवी-रजत की शादीशुदा जिंदगी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां सवी और रजत की शादी हो चुकी है. दोनों सई की खातिर अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं. अब भाविका ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कई राज खोले हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों के बीच एक बार फिर छा गया है. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी ये तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाये हुए है. इसमें मुख्य भूमिकाएं हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा ने निभाई हैं. दोनों रजत ठक्कर और सवी का रोल निभाते हैं. इनकी लाइफ में हर दिन कई तरह की परेशानियां आती है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है.

शादी के बाद सवी और रजत में आएंगे कौन से बदलाव

गुम है किसी के प्यार में की लेटेस्ट कहानी सवी, रजत और सईं के इर्द-गिर्द घूमती है. हाल ही में, निर्माताओं ने एक दिलचस्प प्रोमो शेयर किया, जो सवी और रजत की शादी के बाद की लाइफ की झलक पेश करती है. प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे सवी रजत को अपनी आदत बदलने के लिए कहती है. सवी और रजत सई के खातिर एक दूसरे संग प्यार से रहते हैं और दोस्ती करते हैं.

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में कौन से बड़े ट्विस्ट आएंगे

भाविका शर्मा उर्फ ​​सवी ने फिल्मीबीट संग नए ट्रैक के बारे में बात करते हुए कहा, “आखिरकार वह घड़ी आ ही गई, जब सवी और रजत शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन इसके साथ कई स्ट्रगल और परेशानियां भी आएंगी, जिससे कपल को गुजरना पड़ेगा.

आने वा��े एपिसोड को लेकर भाविका शर्मा ने क्या दिया हिंट

भाविका ने कहा, जहां हम सबको पता है कि सवी और रजत स्वभाव से विपरीत हैं और दर्शकों को दोनों के बीच ऐसे कई प्यारे नोकझोंक वाले पल देखने को मिलेंगे. अब जब सवी और रजत ने सई की खुशी के लिए एक-दूसरे को मौका दिया है, तो आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी मजेदार होंगे. गुम है किसी के प्यार में रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >