Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा संग काम करने पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-पहली बार में..

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में 20 साल का लीप लिया है, जिसमें भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. अब भाविका ने शक्ति पर संग करने पर चुप्पी तोड़ी है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन-दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. जब से शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ी है, तभी से फैंस नये स्टारकास्ट के बारे में छोटी से छोटी अपडेट जानना चाहते हैं. सवी और वीनू बड़े हो गये हैं. वहीं ईशान नाम का कैरेक्टर जोड़ा गया ह, जो सवी संग जल्द ही शादी रचाएगा. वहीं अब सवी का किरदरा निभाने वाली सवी ने शक्ति अरोड़ा संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

सई-विराट से मिले ये टिप्स

गुम है किसी के प्यार में के कुछ ही एपिसोड्स में भाविका अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. नील भट्ट और आयशा सिंह भाविका से सीनियर हैं. शो के आखिरी दिन की शूटिंग के दौरान सेट पर एक्ट्रेस की उनसे मुलाकात हुई. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने उन्हें कोई सुझाव दिया है, तो उन्होंने कहा, ”उन्होंने मुझसे पूरे मन से काम करने के लिए कहा. सेट पर हर कोई अद्भुत है. उन्होंने मुझे कुछ छोटे-छोटे सुझाव दिए और मुझे बहुत सकारात्मक रहने के लिए कहा. वे बहुत सच्चे थे. टीम और पूरा प्रोडक्शन बहुत अच्छा है. मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.”

शक्ति अरोड़ा संग काम करने पर भाविका ने तोड़ी चुप्पी

शक्ति अरोड़ा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”जब मु���े पता चला कि मुझे शक्ति अरोड़ा के साथ एक मॉक शूट करना है, तो मैं बहुत उत्साहित थी. वह एक वरिष्ठ अभिनेता हैं और मैंने उनका काम देखा है. मैं उनके शो मेरी आशिकी तुमसे ही की बड़ी फैन थी. मुझे वह शो बहुत पसंद थे. हालांकि टेंशन भी थी कि कहीं वो मुझे एटीट्यूड न दिखाये, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-रीवा की लवस्टोरी में सवी की एंट्री, सई की तरह उन्हें भी नहीं मिलेगा प्यार
शक्ति अरोड़ा करते हैं काफी मदद

उन्होंने आगे कहा, ”जब मैं पहली बार मॉक शूट के दौरान उनसे मिली तो मैं आश्चर्यचकित रह गई, लेकिन उन्होंने मुझे बहुत सहज बनाया. वह बहुत मौज-मस्ती करने वाले इंसान हैं.” अंकिता खरे के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”अंकिता मेरी उम्र की है और हमारी वेव लेंथ मेल खाती है. मैं उनसे पहली बार ऑफिस में मिली थी. हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और हम धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने लगे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >