Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में सवी का रोल मिलने पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक सप्ताह के अन्दर…

भाविका शर्मा स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आ रही है. शो मे जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आएगा जब ईशान की शादी सवी से होगी. एक्ट्रेस को ये रोल कैसे मिला, इसपर उन्होंने बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में‘ पुराने कास्ट बदल गए है. अब नये कास्ट की एंट्री हो गई है. आयशा सिंह यानी सई, विराट यानी नील भट्ट की कहानी खत्म हो गई है. आग की कहानी उनके बच्चों पर फोक्सड है. सवी की कहानी शुरू हो गई है और उसका किरदार भाविका शर्मा निभा रही है. सवी का रोल उन्हें कैसे मिला, इसपर एक्ट्रेस ने बात की है.

भाविका शर्मा को कैसे मिला सवी का रोल?

भाविका शर्मा स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आ रही है. शो मे जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आएगा जब ईशान की शादी सवी से होगी. हालांकि इस बीच टेलीचक्कर से एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया उनकी झोली में ये रोल कैसे आया. एक्ट्रेस ने कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे यह शो मिलेगा क्योंकि मैंने अपने घर से ऑडिशन रिकॉर्ड किया था. उसी दिन, मैंने दो और ऑडिशन रिकॉर्ड किए. आख़िरकार, मुझे वापस कॉल आया.

‘एक सप्ताह के अन्दर मुझे…’

आगे भाविका शर्मा ने बताया, एक सप्ताह के अन्दर मुझे काम की शिफ्ट के बारे में फोन आया, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे फाइनल किया गया है या नहीं. जल्द ही मुझे आधिकारिक तौर पर बताया गया कि मुझे यह मिल गया है. जिसके बाद मैंने शूटिंग शुरू कर दी. एक्ट्रेस ने बताया कि इस किरदार को लेकर वो नवर्स के साथ-साथ उत्साहित भी थी. एक्ट्रेस ने कहा, किरदार को अच्छे से निभाना बड़ी ज़िम्मेदारी थी, ताकि दर्शक आपको पसंद करें.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-ईशान के बाद वीनू की कब होगी शो में एंट्री? कहां गायब है विनायक, यहां जानिए
शक्ति अरोड़ा संग काम करने पर भाविका ने तोड़ी चुप्पी

शक्ति अरोड़ा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”जब मुझे पता चला कि मुझे शक्ति अरोड़ा के साथ एक मॉक शूट करना है, तो मैं बहुत उत्साहित थी. वह एक वरिष्ठ अभिनेता हैं और मैंने उनका काम देखा है. मैं उनके शो मेरी आशिकी तुमसे ही की बड़ी फैन थी. मुझे वह शो बहुत पसंद थे. हालांकि टेंशन भी थी कि कहीं वो मुझे एटीट्यूड न दिखाये, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-ईशान के बाद वीनू की कब होगी शो में एंट्री? कहां गायब है विनायक, यहां जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >