Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में आएगा नया शख्स, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में एक नये शख्स की एंट्री होने वाली है. ये मराठी एक्टर है और उन्हें भाविका शर्मा के सामने दिखाया जाएगा. कहा जा रहा है कि उनकी एंट्री काफी धांसू होने वाली है. हालांकि कब से उनका एपिसोड दिखाया जाएगा, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में कई सारे नये ट्विस्ट मेकर्स ला रहे हैं. मेकर्स ने पहले भाविका शर्मा की एंट्री करवाई और वैभवी हंकारे की छुट्टी हो गई. भाविका शो में सवी का किरदार निभा रही है, जो एक आईपीएस अधिकारी है. उसकी शो से नील से मुलाकात होगी. नील की पत्नी तेजू और सवी के पति रजत की मौत हो जाएगी. सवी, तेजू के एक्सीडेंट को लेकर नील से पूछताछ करेगी. अब मेकर्स की एक नयी एंट्री होने वाली है. मराठी एक्टर आयुष संजीव इसमें एंट्री लेने वाले हैं.

आयुष संजीव की होगी गुम है किसी के प्यार में एंट्री

गुम है किसी के प्यार में एक नया शख्स आने वाला है. गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुष संजीव गुम है किसी के प्यार में आएंगे. आयुष एक मराठी एक्टर है और हिंदी सीरियल से डेब्यू करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि शो में जैसे सई और जगताप की कहानी शो में दिखाई गई थी, वैसे ही कुछ सवी और आयुष के बीच में दिखाया जाएगा.

ये एक्टर बनेंगे विलेन

वहीं, गुम है किसी के प्यार में एक और एक्टर की एंट्री होने वाली है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय चौधरी शो में विलेन का रोल निभाएंगे. हालांकि उनका रोल कैमियो होगा और काफी जबरदस्त होने वाला है. प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्रों ने कंफर्म किया है कि उनको साइन कर लिया गया है और वह जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे. उनका ट्रैक खलनायक वाला होगा.

यहां पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने पर वैभवी हंकारे ने तोड़ी चुप्पी, हुई इमोशनल, कहा- जिस दिन मुझे कहानी में बदलाव…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >