Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत करेगा आशिका से शादी, सवी के सामने खुलेगा कियान के खूनी का राज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका की हालत देखकर भाग्यश्री को उसपर दया आ जाती है. आशिका के बारे में अब भाग्यश्री की सोच बदल जाएगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में लीप को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है. सीरियल का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. मेकर्स ने कियान का ट्रैक खत्म कर दिया है. कियान की मौत का ट्रैक अभी चल रहा है. आशिका और पूरा परिवार कियान की मौत का जिम्मेदार सवी को मान रहा है. भाग्यश्री ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है. हालांकि आशिका ही अपने बेटे की मौत के जिम्मेदार है, लेकिन ये सच्चाई किसी के सामने अभी तक रिवील नहीं हुई है.

भाग्यश्री अपने बेटे रजत को करेगी इस बात के लिए ब्लैकमेल

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री चाहती है कि उसका बेटा रजत, सवी के साथ अपना हर रिश्ता खत्म कर लें. कियान की मौत के बाद आशिका की जो हालत हो गई है, वह देखकर भाग्यश्री का दिल पिघल गया है. आशिका के बारे में भाग्यश्री का मन बदल गया है. अब भाग्यश्री चाहती है कि रजत, आशिका से शादी कर लें. वह अपने बेटे को इमोशनली ब्लैकमेल करती है कि कियान की आखिरी इच्छा थी कि उसके माता-पिता एक हो जाए.

सवी को होगा आशिका पर शक

रजत जब अपनी मां को मना करने की कोशिश करता है, तो भाग्यश्री उससे कहती है कि क्या वह अपनी मां की भी जान लेना चाहता है. रजत उसे कुछ नहीं कह पाता. दूसरी तरफ सवी, कियान की मौत के पीछे किसका हाथ है, ये जानने की कोशिश करती है. वह एक मिशन बना लेती है कि हर हाल में कियान के खूनी का पता लगा कर रहेगी. सवी हर कीमत पर अपनी बेगुनाही रजत और उसके परिवार के सामने लाना चाहती है. सवी, कियाने से जुड़ी हर जानकारी जमा करने लग जाती है. उसे आशिका पर शक होता है और उसे लगता है कि कही आशिका का तो इसमें हाथ नहीं.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >