Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के हाथ आते-आते छूटा ये सीरियल, आयशा सिंह बोलीं- मुझे किसी बड़े प्रोजेक्ट…

गुम है किसी के प्यार में’ के बाद टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह अभी तक किसी अन्य शो में नजर नहीं आई है. आयशा ने सलमान खान का शो बिग बॉस 17 ठुकरा दिया था और चांद जलने लगा और झलक दिखला जा 11 जैसे शोज को लेकर बात नहीं बनी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आयशा सिंह ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई विराट चव्हाण का किरदार निभाने के बाद घर-घर में लोकप्रिय हो गई. आयशा ने नील भट्ट के ऑन-स्क्रीन शेयर किया था और सवी और विराट की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच काफी हिट रही. आयशा ने सई के रूप में अपने किरदार को बखूबी निभाया. करीब तीन साल तक आयशा ने ये रोल निभाया और उसके बाद शो में लीप आ गया. लीप आने के बाद विराट और सई की बेटी कहानी को आगे बढ़ा रही है. आयशा अब गुम है किसी के प्यार में तो नजर नहीं आ रही, लेकिन फैंस उन्हें दोबारा से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो बिग बॉस 17, चांद जलने लगा और झलक दिखला जा 11 जैसी प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उनकी वापसी का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

आयशा सिंह बोलीं- यह ईश्वर की योजना हो सकती है कि…

‘गुम है किसी के प्यार में’ के बाद टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह अभी तक किसी अन्य शो में नजर नहीं आई है. आयशा ने सलमान खान का शो बिग बॉस 17 ठुकरा दिया था और चांद जलने लगा और झलक दिखला जा 11 जैसे शोज को लेकर बात नहीं बनी. पिंकविला से बातचीत करते हुए जब आयशा सिंह से पूछा गया कि इन प्रोजेक्ट्स को लेकर बात नहीं बनी तो क्या वो निराश थी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “हां, मैं थोड़ी निराश थी, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि कुछ बड़े प्रोजेक्ट जरूर होंगे जो मुझे किसी बड़े काम के लिए उपलब्ध रखेंगे. मैं निराश थी, लेकिन मुझे लगता है, यह ईश्वर की योजना हो सकती है कि वह मुझे किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए फ्री रख रहे हो. मैं बेस्ट की उम्मीद कर रही हूं.”

बिग बॉस 17 को आयशा सिंह ने किया था रिजेक्ट

आयशा सिंह को बिग बॉस 17 के मेकर्स ने अप्रोच किया था. इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद पुष्टि की थी. पिंकविला से बातचीत में आयशा से जब सलमान खान के शो को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था, “मुझे बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन मैं अभी इसे बंद नहीं कर रही हूं. एक्ट्रेस ने कहा था, इस क्षण मैं अपने अभिनय कौशल और करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं.” बता दें कि शो कलर्स पर शुरू हो चुका है और आयशा के गुम है किसी के प्यार में के को-स्टार्स ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इसका हिस्सा है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में इस शख्स की हो रही एंट्री! ईशान की जिंदगी में आएगा नया तूफान

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर आयशा सिंह ने कही ये बात

हाल ही में बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की लड़ाई को लेकर आयशा सिंह से एक इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, कहा कि उन्होंने नहीं देखा कि बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या कैसी दिख रही हैं और उनकी ऐश्वर्या से कोई दोस्ती नहीं है. उन्होंने यह भी साफ किया कि जब भी लोग उनके बारे में बात करते हैं तो वह कुछ नहीं कहना चाहतीं और न ही इसमें पड़ना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने नील और ऐश्वर्या के साथ लंबे समय तक काम किया है, लेकिन उनकी उनसे दोस्ती नहीं है. इसलिए वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

यशवंत अपनी पत्नी सुरेखा से कहता है कि अच्छा होता कि ईशान की शादी रीवा से हो जाती. इसपर सुरेखा कहती है कि नहीं, रीवा एक बहुत महत्वाकांक्षी महिला है और वह ऐसी कोई महिला नहीं चाहती जो ईशान से बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हो. वहीं, शांतनु ईशा से पूछता है कि वो कॉलेज क्यों नहीं आई. ईशा उसे सारी बात बताती है कि कैसे सुरेखा ने उसकी बेइजज्ती की और उसे अन्दर आने से मना किया. शांतनु ने सुरेखा से बात करने का फैसला किया, हालांकि ईशा उसे ऐसा करने से मना कर देती है. ईशा शांतनु से कहती है कि कैसे सुरेखा ने ईशान को बचपन से ही उसके खिलाफ भड़काया है. ईशा उम्मीद करती है कि आने वाले दिनों में वो ईशान के दिल से नफरत कम कर पाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >