Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सावी के रिश्ते को खत्म करने की कोशिश करेगा ये शख्स, लीप से पहले आएगा ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रजत आशिका को ठक्कर परिवार में लेकर आता है. वह अपने बेटे कियान की वजह से यह फैसला लेता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. हालांकि जल्द ही शो में लीप आने वाला है. जिसके बाद कई स्टार्स की छुट्टी होगी. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड सवी और रजत के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां सवी का एक्सीडेंट होता है और वह धीरे-धीरे ठीक होने की कोशिश कर रही है. इधर अर्श आशिका और कियान को धक्के मारकर घर से निकाल देता है.

आशिका को घर लेकर आएगा रजत

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, आशिका की रजत के करीब आने की कोशिश ठक्कर परिवार के भीतर तनाव पैदा करती है. अर्श की ओर से घर से निकाले जाने के बाद, आशिका खुलासा करती है कि वह वैसे भी उससे शादी नहीं करने वाली थी. हालांकि बाद में आशिका शराब पीती है और नशे में सड़क के करीब इधर-उधर भटकती है. इधर रजत को जैसे ही मामले की सच्चाई पता चलती है, तो वह अपने बेटे के खातिर आशिका को ठक्कर हाउस लाने की सोचता है. इस फैसले से भाग्यश्री को बहुत झटका लगता है.

रजत के फैसले का सवी करती है विरोध

रजत के साथ आशिका को देखकर भाग्यश्री उसे डांटती है. इधर सवी भी इसका सपोर्ट नहीं करती है. हालांकि रजत कहता है कि इसमें वह किसी की नहीं सुनेगा, क्योंकि आशिका की वजह से वह कियान को परेशानी में नहीं डालेगा. वह परिवार को आश्वस्त करता है कि उसकी प्राथमिकता कियान की भलाई है और वह उसे सड़कों पर जीने के लिए नहीं छोड़ सकता है.

आशिका सवी और रजत को दूर करने की करेगी कोशिश

आशिका का ठक्कर परिवार में आना एक नए ट्विस्ट को ऐड करता है. वह सवी और रजत के रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश करती है. इधर रजत को दूर होता देख वह सहानुभूति हासिल करती है. वह सभी को आश्वस्त करेगी कि वह अर्श के खिलाफ गवाही देने और उसके रहस्यों को सामने लाने के लिए तैयार है. हालांकि, अंदर से आशिका के दिल में अभी भी रजत के लिए फीलिंग्स है. वह उसके करीब आने के लिए बार-बार प्रयास करेगी, जिसे सवी को काफी दुख होगा. हालांकि रजत इस बार बेवकूफ नहीं बनेगा और वह कहेगा कि ठक्कर परिवार में आशिका सिर्फ कियान की वजह से है. ऐसे में वह किसी से रिश्ते बनाने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श की सच्चाई आएगी आशिका के सामने, रजत लेकर आएगा उसे घर, फिर से टूटेगा सवी का भरोसा?

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >