Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श की सच्चाई आएगी आशिका के सामने, रजत लेकर आएगा उसे घर, फिर से टूटेगा सवी का भरोसा?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में दिखाया जाएगा कि आशिका और अमन, अर्श को लेकर लड़ाई करते हैं. आशिका मानने से इनकार कर देती है कि अर्श ने मृण्मयी को हर्ट किया है. आशिकी किसी की बात नहीं सुनती.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि मृण्मयी चोटिल हालत में ठक्कर के घर पहुंचती है. वह सबको बताती है कि उसकी हालत का जिम्मेदार अर्श है. आशिका उसी बातों पर यकीन करने से मना कर देती है. सवी अपनी बहन का सपोर्ट करती है और आशिका को बुरा-भला सुनाती है. आशिका कहती है कि मृण्मयी उसे फंसाने की कोशिश कर रही है. अमन, आशिका को अर्श का बचाव करता देख काफी गुस्सा हो जाता है. वह उसे मृण्मयी के खिलाफ कुछ बुरा नहीं कहने के लिए कहता है. आशिका उसे समझाती है कि अर्श ऐसा कुछ नहीं कर सकता.

आशिका को अपने घर लेकर आएगा रजत

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका और अमन में बहुत लड़ाई होगी. आशिका वहां से जाने की बात कहेगी. अमन कहेगा कि वह बहन कहलाने के लायक ही नहीं है और उसे अपना सारा सामान लेकर चले जाना चाहिए. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशिका को अर्श की सच्चाई के बारे में पता चलता है. आशिका को अहसास होता है कि अर्श उसे सिर्फ रजत को बर्बाद करने के लिए इस्तेमाल कर रहा था. कियान अपनी मां को संभालता है और उसे बताता है कि उसे पहले से ही अर्श के इरादों के बारे में पता था. रजत, कियान की भलाई के लिए आशिका को अपने घर ले आएगा.

अबतक गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया

अबतक आपने गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि सई के जन्मदिन पर ठक्कर और भोसले परिवार एक जगह जमा होते हैं. सई एक ड्रामा करती है, जिसमें वह आईपीएस अधिकारी सवी चव्हाण बनती है. सई, सवी को उसका भूला हुआ सपना याद दिलाती है, जो उसने अपने दादा से की. सई कहती है वह चाहती है कि उसकी मां आईपीएस अधिकारी बने. सवी को अपना अतीत याद आता है. वह सई से वादा करती है कि वह अपना प्रॉमिस निभाएगी. दूसरी तरफ अमन समझ जाता है कि रजत को सवी से प्यार हो गया है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >