Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कियान को आशिका ने नहीं बल्कि इस शख्स ने जान से मारा, सवी को भाग्यश्री ने घर से बाहर निकाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि कियान की मौत से ठक्कर परिवार गम में डूबा हुआ है. भाग्यश्री, सवी को घर से बाहर निकाल देगी और रजत कुछ नहीं कहेगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक काफी ड्रामा वाला हो गया है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि कियान की मौत के पीछे असली अपराधी कौन है, इसका राज सबके सामने आएगा. अर्श, सवी और रजत की वजह से जेल गया था और अब वह जेल से बाहर आता है. अर्श उनसे बदला लेना चाहता है और जाने अनजाने में कियान उसका शिकार बन जाता है. अर्श उसे प्लेस्टेशन से किडनैप करता है और उसका साथ जिगर देता है.

कियान को आशिका ने नहीं बल्कि इस शख्स ने मारा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि कियान को अर्श और जिगर दूर ले जाते हैं. हालांकि अर्श चिल्लाने की कोशिश करता है और ऐसे में अर्श उसका मुंह बंद करने की कोशिश करता है. इस दौरान कियान की सांस रुक जाती है और उसकी मौत हो जाती है. हालांकि, इस पूरी साजिश के पीछे की मास्टरमाइंड आशिका है. आशिका ने ही अर्श और जिगर को कियान को किडनैप कर कुछ घंटे अपने पास रखने के लिए कहा था. वह सवी को कियान के लापता होने के लिए दोषी ठहराना चाहती थी. हालांकि उसका प्लान ही उल्टा हो गया.

सवी को घर से बाहर निकाल देगी भाग्यश्री

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ठक्कर परिवार में कियान की मौत बारे में जानकर सारा परिवार गम में डूब जाता है. भाग्यश्री उसपर काफी गुस्सा होती है और उसे बुरा-भला सुनाती है. भाग्यश्री उससे पूछती है कि उसने उन्हें इतना दुख क्यों पहुंचाया. गुस्से में वह सवी का हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल देती है. तभी वहां रजत पहुंचता है. सवी को उम्मीद होती है कि रजत कुछ कहेगी, लेकिन ऐसा नहीं होता. रजत मुंह मोड़कर वहां से चला जाता है और उसे अकेला छोड़ देता है. सवी ये देखकर पूरी तरह से टूट जाती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >