Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श-जिगर मिलकर रजत को कर देंगे परिवार से दूर, सवी नहीं आशिका को भाभी बताएगी तारा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तारा की बेटी का नामकरण समारोह को लेकर ठक्कर परिवार प्लान करेगा. इस समारोह में तारा चाहती है कि उसका पति जिगर भी आए. वह समारोह में उसे लाने के लिए आइडिया सोचती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हाल ही में दिखाया गया कि लकी, मिलिंद को रिश्वत देने की कोशिश करता है. मिलिंद के मना करने पर लकी उसे फंसा देता है, जिसके बाद उसकी नौकरी खतरे में आ जाती है. ईशा को लकी का लैपटॉप मिलता है, जिससे ये राज खुल जाता है कि उसने ही अमन और मृण्मयी का साथ वाला वीडियो को एडिट किया था. ईशा इस बारे में सवी को बताने जा रही होती है, तभी उसका एक्सीडेंट हो जाता है.

तारा की बेटी का होगा नामकरण समारोह

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि परिवार तारा की बेटी के नामकरण समारोह का जश्न मनाने के लिए जमा होते हैं. अर्श जानबूझकर ऐसा सिचुएशन बनाता है कि रजत को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है. अर्श का प्लान काम करता है और वह जिगर को सेरेमनी में ठक्कर परिवार में जाने के लिए कहता है. नामकरण समारोह में तारा और जिगर साथ बैठते है और पूजा करते हैं. अमन, जिगर को देखकर गुस्सा होता है. सवी उसे समझाती है कि उन्हें तारा के लिए जिगर को बर्दाशत करना होगा.

अर्श और आशिका को अपना परिवार बताएगा जिगर

राजू घोषणा करता है कि सवी, तारा की बेटी का नामकरण करेगी. जिगर कहता है उसकी बेटी का नाम उसके परिवार के लोग करेंगे. राजू कहता है तुम्हारी तरफ से कोई यहां मौजूद नहीं है. तभी जिगर, अर्श और आशिका को बुलाता है. जिगर उन दोनों को अपना परिवार बताता है. जिगर कहता है अर्श और आशिका उसके साथ हर कदम पर खड़े रहे. तारा अपनी बेटी को आशिका को सौंपती है और उसे अपना परिवार बताती है. आशिका उस बच्ची के कान में उसका नाम बोलती है.

Also ReadGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के देवर ने ही ईशा को मारने का किया प्लान, सच्चाई जान रजत के उड़े होश

Also Read– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट, बोलीं- वह गेम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >