Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप के बाद हितेश भारद्वाज की एंट्री हो गई है. सीरियल में अब एक नये किरदार की एंट्री होने वाली है और उसक नाम सामने आ चुका है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप को लेकर लाइमलाइट में बना हुआ है. 7 साल कहानी आगे बढ़ गई है और सवी, ईशान के बिना अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई है. हितेश भारद्वाज अब शो में लीड रोल प्ले कर रहे हैं और ईशान के किरदार की मौत हो गई है. सवी, ईशान के माता-पिता के साथ उनके साथ घर में रहती है. ईशा और शांतुन उसके लिए लड़का देख रहे हैं. इस बीच एक नये किरदार की एंट्री होने वाली है.


‘गुम है किसी के प्यार में’ इस एक्टर की हो रही एंट्री
‘गुम है किसी के प्यार में’ हितेश भारद्वाज, रजत ठक्कर की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा इसमें कावेरी प्रियम, अमर्या खन्ना, वरुण जैन और अनुज खन्ना की भी एंट्री हो गई है. अब शो में एक्टर अंकित अरोड़ा एंट्री ले रहे हैं. उन्होंने अपनी एंट्री को कंफर्म कर लिया है और वो अंश गुजराल का रोल प्ले करेंगे. वो कावेरी प्रियम के साथ नजर आएंगे. हालांकि कहा जा रहा है कि वो विलेन के रोल में दिखेंगे, लेकिन ये कंफर्म अभी तक नहीं हुआ है. बता दें कि अंकित, अनुपमा फेम गौरव खन्ना के साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा एक्टर ने रामायण में लक्ष्मण की भूमिका, रजिया सुल्तान में रुकनुद्दीन का रोल निभाया था.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले इस किरदार ने छोड़ा शो, कहा- आखिरी दिन मैं रो दूंगा…


अबतक गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया
गुम है किसी के प्यार में अबतक दिखाया गया कि सवी के लिए ईशा और शांतुन लड़का खोज रहे हैं. वो तीनों हरिणी के बेटे वंश के उपनयन संस्कार में जाते हैं. ईशा वहां नहीं जाना चाहती है, लेकिन सवी के जोर देने पर वो जाने के लिए तैयार हो जाती है. गलती से ईशा अपने किचन का नल खुला छोड़ देती है. इस वजह से उनके घर से पानी बाहर फ्लोर पर आने लगता है. वहीं, सवी अपने जीजू को बताती है कि वो एक बच्चा गोद लेने के बारे में सोच रही है. ये बात मिलिंद की मां सुन लेती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सीरियल में इस किरदार की दोबारा होगी वापसी, कहा- आपके घर आ रही हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >