Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या ने मनायी शादी की पहली सालगिरह, PHOTOS

नील भट्ट ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा और उनके 'दोस्त से साथी' बनने के सफर को याद किया. उन्होंने लिखा, "हमारी शादी को एक साल हो गया है, ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो और फिर भी ऐसा लगता है कि हम एक साथ बहुत कुछ जी चुके हैं. हम दोस्त से साथी बन गए हैं.

सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा आज यानी 30 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं. इस खास दिन पर नील ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई अनदेखी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है. इन तस्वीरों में दोनों दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं और हर रस्म को निभाते दिख रहे हैं. उनकी तस्वीरों पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

हमारी शादी को एक साल हो गया है

पोस्ट के कैप्शन में नील ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा और उनके ‘दोस्त से साथी’ बनने के सफर को याद किया. उन्होंने लिखा, “हमारी शादी को एक साल हो गया है, ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो और फिर भी ऐसा लगता है कि हम एक साथ बहुत कुछ जी चुके हैं. हम दोस्त से साथी बन गए हैं. हम एक-दूसरे से लड़ते हैं और एक-दूसरे से और भी ज्यादा प्यार करते हैं, मुझे लगता है कि यही उद्देश्य है, एक साथ बढ़ते रहना. इसके लिए चीयर्स और आने वाले कई और साल. सिर्फ प्यार और प्यार. हैप्पी एनिवर्सरी ऐश्वर्या.”

https://www.instagram.com/p/Clk4PAASsHD/
ऐश्वर्या ने दी नील के पोस्ट पर प्रतिक्रिया

पोस्ट शेयर किए जाने के तुरंत बाद ऐश्वर्या ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी लव ऑफ माई लाइफ. भगवान करे हमारा प्यार हर दिन और मजबूत हो… लव यू इनफिनिटी.” एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,आपके सपने आज, कल और हमेशा सच हों. शादी की पहली सालगिरह मुबारक. एक और यूजर ने लिखा, हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी ऐशनील. आपका प्यार हमेशा एक साथ मजबूत हो. पूरे ब्रह्मांड की प्यारी और खूबसूरत जोड़ी. लव यू दोस्तों हमेशा.’

Also Read: Exclusive: हम एक्टर्स को जितना रिजेक्शन्स झेलना पड़ता है…दुनिया में उतना कोई नहीं झेलता- पारुल गुलाटी
गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे नील और ऐश्वर्या

बता दें कि, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा गुम है किसी के प्यार में शो में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. दोनों इसी सेट पर मिले और एक दूसरे से प्यार कर बैठे. शो में वे विराट चव्हाण और पाखी की भूमिका निभाते हैं. इस शो में आयशा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. यह शो लंबे समय से टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. इस साल की शुरुआत में नील और ऐश्वर्या ने रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में भी हिस्सा लिया था. सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >