‘प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं, मेरी बीवी है यार…’ आकांक्षा से अलग होने की खबरों पर पहली बार बोले गौरव खन्ना

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: आकांक्षा चमोला के तलाक को लेकर हुए खुलासे के बाद पहली बार पति गौरव खन्ना का बयान सामने आया है. जानिए उन्होंने क्या कहा और आखिर क्या है दोनों के अलग होने की वजह.

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: मशहूर टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में शुरू हुए शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में आकांक्षा ने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब अलग होने का फैसला कर चुके हैं. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए. अब इस पूरे मामले पर पहली बार गौरव खन्ना कैमरे के सामने नजर आए और उन्होंने इस पर अपनी बात कही, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

Gaurav Khanna Reaction on Divorce with Akanksha Chamola: तलाक की खबरों पर क्या बोले गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना हाल ही में स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग खत्म करके लौटे हैं. आज (30 जून) वह टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर नजर आए. वहां मौजूद कैमरामैन ने जब उनसे पूछा कि “गौरव भाई, क्या हाल है?” तो गौरव ने मुस्कुराते हुए बहुत ही प्यारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, “बस यार, वही हाल है जो पहले था. प्यार अभी भी उतना ही है, सपोर्ट अभी भी उतना ही है. मैं तो हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा, मेरी बीवी है यार. प्यार किया तो पीछे क्यों हटू.” जब कैमरामैन ने कहा कि बाहर बहुत विवाद चल रहा है, तो गौरव बोले, “आकांक्षा को जिंदगी के लिए ऑल द बेस्ट. मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं. वह शो (लॉक अप) अच्छे से खेले और जीतकर आए.”

क्लिक करके देखें वीडियो-

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna Divorce Reason: आकांक्षा ने क्यों लिया गौरव से अलग होने का फैसला?

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

दूसरी तरफ, ‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने अपने को-स्टार्स को बताया कि उनके अलग होने की असली वजह क्या है. आकांक्षा ने रोते हुए खुलासा किया कि वह कभी भी मां नहीं बनना चाहती थीं, यानी उन्हें बच्चे नहीं चाहिए थे. शुरुआत में गौरव इस बात के लिए मान गए थे, लेकिन समय के साथ गौरव की सोच बदल गई और अब वह अपना बच्चा चाहते हैं.

आकांक्षा ने कहा, “जब मुझे अहसास हो गया कि मैं मां बनने के लिए नहीं बनी हूं, तो मैंने गौरव से साफ कह दिया कि अगर वह इस वजह से मुझे छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं.”

Fans Reaction: लोगों ने गौरव के बयान पर क्या कहा?

जैसे ही गौरव खन्ना का यह वीडियो इंटरनेट पर आया, फैंस तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. कुछ लोगों को गौरव का यह अंदाज बहुत पसंद आया और उन्होंने लिखा कि गौरव सबसे अच्छे पति हैं, वहीं कुछ फैंस गौरव की आंखों में छिपा दुख देखकर उदास हो गए. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि गौरव कैमरे के सामने झूठी मुस्कान दिखा रहे हैं और यह सब सिर्फ नाटक है.

खैर, सच जो भी हो, लेकिन गौरव ने जिस तरह अपनी पत्नी का साथ देने की बात कही, उसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है.

यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना ने किया पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, आप भी देखें क्या है खास

यह भी पढ़ें: गौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >