Gaurav Khanna Net Worth: कितने अमीर हैं टीवी स्टार और बिग बॉस 19 फेम गौरव खन्ना? नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे

Gaurav Khanna Net Worth: बिग बॉस 19 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना कितने अमीर हैं, इसके बारे में आपको बताते हैं. गौरव टीवी इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर है. आज बिग बॉस 19 का फिनाले है और उनके चाहने वाले उम्मीद कर रहे कि वह जीत जाए.

Gaurav Khanna Net Worth: बिग बॉस 19 का फिनाले आज यानी 7 दिसंबर को है. फैंस इस सोच में है कि इस सीजन किस कंटेस्टेंट के हाथ ट्राफी लगेगी. इससे पर्दा आज रात को हटेगा. शो अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और इसमें 16 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था. अब जब फिनाले के इतने पास शो पहुंच चुका है तो इसे टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. इसमें एक नाम अनुपमा फेम गौरव खन्ना का है. गौरव की जर्नी घर के अंदर काफी शानदार रही. आइए आपको बताते हैं कि गौरव कितने करोड़ के मालिक है.

गौरव खन्ना की कुल संपत्ति

गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है. राजन शाही के शो अनुपमा ने उन्हें एक नयी पहचान दी, जिसमें वह अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे हैं. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौरव की कुल संपत्ति 15-18 करोड़ रुपये है. उनके इनकम का सोर्स रियलिटी शो, टीवी सीरियल्स, एंडोर्समेंट, लाइव इवेंट्स है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव ने बिग बॉस 19 के लिए तगड़ी फीस ली है. एक एपिसोड के लिए एक्टर को करीब 2.5 लाख रुपये मिले हैं. इस सीजन वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं. गौरव रियलिटी कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर हैं. इस शो के हर एपिसोड के लिए उन्हें 2.5 लाख रुपये बतौर फीस मिलते थे. उनके पास मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है. कार कलेक्शन में उनके पास एक ऑडी है और रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल भी है.

बिग बॉस 19 में दिखाई गई गौरव खन्ना की जर्नी

हाल ही में बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की जर्नी दिखाई गई. वीडियो की शुरुआत में उन्हें टीवी का सुपरस्टार बताया गया. गौरव के लगातार गेमप्ले की भी तारीफ हुई. साथ ही घर में उनके मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे के साथ दोस्ती को लेकर भी बात हुई. वीडियो में दिखाया गया कि सलमान उनकी तारीफ करते हैं.

यह भी पढ़ेंBigg Boss 19: अपने ऑन स्क्रीन पति गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरी अनुपमा, कहा- जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >