सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद Gaurav Khanna की चमकी किस्मत, इन 2 सीरियल्स में आ सकते हैं नजर

Gaurav Khanna: अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना इन-दिनों ट्रेंड में है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम किया है. अब वह स्टारप्लस के इन 2 शोज में नजर आएंगे.

Gaurav Khanna: होली एक ऐसा त्यौहार है, जो हर किसी के जीवन में अपार खुशियां और रंग भर देता है. जहां दर्शक अपने प्रियजनों के साथ इस त्यौहार का आनंद लेते हैं, वहीं स्टार प्लस ने होली सेलिब्रेशन को हमेशा ही कुछ नया टच देने की कोशिश की है, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. अब खबर है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद गौरव खन्ना फिर से सीरियल्स में वापसी करने वाले हैं. हालांकि इस बार वह कोई किरदार नहीं निभाएंगे, बल्कि होली महासंग्राम में ‘इश्क का रब रखा’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ के कलाकारों शामिल हो सकते हैं.

गौरव खन्ना इन 2 सीरियल्स में करेंगे कैमियो

गौरव खन्ना स्टार प्लस परिवार का अभिन्न अंग रहे हैं. अनुपमा में अनुज कपाड़िया के रूप में, उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. अब, जबकि स्टार प्लस एक विशेष होली महासंगम के लिए तैयार है. ऐसे में गौरव खन्ना एक बार फिर ‘इश्क का रब रखा’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ के कलाकारों के साथ चैनल के साथ काम करेंगे? टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर एक कैमियो करते नजर आएंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

होली महासंगम में स्टारप्लस जमाएगा रंग

होली महासंगम में स्टारप्लस के कई चर्चित चेहरे एक दूसरे के साथ मिलेंगे और रंगों के त्योहार को बढ़िया ढंग से सेलिब्रेट करेंगे. गौरव खन्ना की बात करें तो उन्होंने अपनी कुकिंग स्कील से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. उनके हर डिश को जजों ने काफी पसंद किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो बेहतरीन जायका से गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम किया है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >