Gaurav Khanna Life: क्या अनुपमा फेम गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी में है सबकुछ ठीक? खुद पत्नी ने दिया जवाब

Gaurav Khanna Life: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से अलगाव की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है. उन्होंने साफ किया कि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को गलत समझा गया था. साथ ही उन्होंने मां बनने वाले मैटर पर भी चुप्पी तोड़ी है. पढ़ें पूरी खबर…

Gaurav Khanna Life: सोशल मीडिया के दौर में एक छोटी-सी पोस्ट भी कितनी बड़ी अफवाह बन सकती है, इसका ताजा उदाहरण हैं बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला. हाल ही में इंटरनेट पर ये चर्चा तेज हो गई थी कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और शायद उनकी शादी टूटने वाली है. वजह बनी आकांक्षा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी, जो काफी क्रिप्टिक थी और जिसे देखकर फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.

हमारी शादी बिल्कुल मजबूत है

लेकिन अब आकांक्षा ने खुद सामने आकर इन सभी बातों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी और गौरव की शादी बिल्कुल मजबूत है और अलगाव की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. आकांक्षा के मुताबिक, सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को गलत नजरिये से देखा गया और बात बेवजह बढ़ा दी गई.

आकांक्षा ने क्या दी सफाई?

आकांक्षा ने बताया कि वह वैसे भी सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर पोस्ट नहीं करतीं. जिस मैसेज को लोग उनकी शादी से जोड़ रहे थे, वह दरअसल उनकी आने वाली वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए था. लोगों ने अपनी-अपनी सोच से उसका मतलब निकाल लिया और फिर अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया.

पोस्ट को लोगों ने मां बनने सो जोड़ दिया

इस पूरे मामले के बाद आकांक्षा को ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. कई लोगों ने उनके पोस्ट को गौरव की पिता बनने की इच्छा और आकांक्षा के मां न बनने के फैसले से जोड़ दिया. इस पर भी आकांक्षा ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर हमेशा ईमानदार रही हैं और अपने फैसलों को लेकर कभी छिपाया नहीं है.

मां बनना निजी फैसला

आकांक्षा के मुताबिक, गौरव इन मामलों में थोड़ा रिजर्व रहते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि आकांक्षा को बेवजह जज न किया जाए. दोनों की उम्र में फर्क जरूर है, लेकिन समझ और सम्मान की कोई कमी नहीं है. आकांक्षा ने दो टूक कहा कि मां बनना या न बनना उनका निजी फैसला है और उन्हें इसे लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं लगती.

यह भी पढ़ें: Daldal OTT Release: यहां देखें भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’, डीसीपी रीटा ने सीरियल किलर को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >