गौरव ने मेरी बेटी को मीडिया में विलेन बनाया… क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने खोल दिया तलाक का कच्चा चिट्ठा?

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों के बीच अब आकांक्षा के पिता का एक कथित कमेंट सामने आया है. जानिए उन्होंने गौरव खन्ना को लेकर क्या बातें कही हैं.

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: टीवी के पॉपुलर कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबर इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में आकांक्षा ने खुलासा किया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उस समय कई लोगों ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट (खबरों में बने रहने का तरीका) बताया था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर खुद को आकांक्षा के पिता बताने वाले एक शख्स का कथित कमेंट वायरल हो रहा है. इस कमेंट में दावा किया गया है कि दोनों सच में पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और गौरव खन्ना ने मीडिया में आकांक्षा को ‘विलेन’ बनाने की कोशिश की. हालांकि, इस कमेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Akanksha Chamola Father Viral Comment: पिता के कमेंट में क्या दावे किए गए हैं?

आकांक्षा चमोला के पिता होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है कि गौरव खन्ना एक बहुत अच्छे एक्टर हैं, लेकिन वह आकांक्षा को पैसों की और मानसिक मदद (फाइनेंशियल और मोरल सपोर्ट) नहीं दे सके. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौरव ने उनका भरोसा तोड़ा है और वह मीडिया में आकांक्षा को विलेन साबित करके खुद लोगों की हमदर्दी पाना चाहते थे. उन्होंने बताया कि आकांक्षा पिछले एक साल से अंधेरी में उनके घर पर ही रह रही है. हालांकि, इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है कि यह कमेंट सच में आकांक्षा के पिता ने ही किया है या किसी और ने, लेकिन इस कमेंट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

यहां देखें कमेंट-

Gaurav Khanna Divorce Reason: क्यों आकांक्षा चमोला और गौरव ने लिया अलग होने का फैसला?

इससे पहले आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में फराह खान के सामने अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक का फैसला आपसी सहमति से लिया है.

आकांक्षा ने यह भी कहा था कि उनके और गौरव के बीच कोई लड़ाई या नफरत नहीं है. दोनों आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि पति-पत्नी के रूप में वे एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. उनकी सोच और जिंदगी से जुड़ी उम्मीदें अलग हैं, इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला लिया.

कब से शुरू हुई थीं दिक्कतें?

आकांक्षा ने शो में बताया था कि उनके बीच परेशानियां तब से शुरू हुई थीं जब गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बने थे. इसके बाद दोनों के माता-पिता ने उन्हें कुछ समय के लिए अलग रहने की सलाह दी थी ताकि वे एक-दूसरे की अहमियत समझ सकें. आकांक्षा ने कहा कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर साथ देखकर और इवेंट्स में एक-दूसरे का साथ देते देखकर सोच रहे थे कि वे वापस साथ आ जाएंगे, लेकिन अब उनके बीच वो पति-पत्नी जैसा अहसास नहीं बचा है.

यह भी पढ़ें: क्या गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद नई शुरुआत करेंगी आकांक्षा चमोला? बोलीं- अब फ्रीडम एंजॉय करना चाहती हूं

यह भी पढ़ें: गौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >