Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल तारा सिंह के…

Gadar 3: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए 500 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. अब अनिल शर्मा ने गदर 3 की कहानी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Gadar 3: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. तारा सिंह और सकीना की ऑनस्क्रीन जोड़ी से सबका मन मोह लिया. अब सनी देओल गदर 3 के लिए पूरी तरह तैयार हैं और निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि आप सीक्वल से क्या उम्मीद कर सकते हैं.

गदर 3 को लेकर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

गदर फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में सनी देओल तीसरी बार तारा सिंह का किरदार निभाएंगे. आईएएनएस से बातचीत में निर्देशक अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने गदर 3 पर काम शुरू कर दिया है और तारा सिंह के रूप में सनी देओल की वापसी कंफर्म है. उन्होंने कहा, “हमने गदर 3 पर काम शुरू कर दिया है… जब फिल्म से जुड़ी हर चीज पूरी हो जाएगी तो हम शेयर करेंगे, अभी थोड़ा वक्त है.” उन्होंने कहा कि गदर 2 को बनने में 20 साल लग गए.

Also Read- Gadar 3: सनी देओल ने ‘गदर 3’ में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर के रिलीज होने के बाद से…

Also Read- Gadar 3: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 3’ की कहानी हुई लीक! फिर से एक्शन मोड में दिखेंगे तारा सिंह, जानें यहां

Also Read- Gadar 3: तारा सिंह बनकर फिर से दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे सनी देओल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

गदर 3 में होगा भरपूर इमोशन

अनिल के मुताबिक, वह चाहते हैं कि अगले पार्ट में पिछली रिलीज की तुलना में बड़ा और बेहतर इमोशनल पहलू हो. उन्होंने कहा, “गदर 3‘ तब आएगी जब स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी और मुझे लगता है कि यह सिर्फ बॉम्ब ऑफ इमोशन नहीं बल्कि एटम बम ऑफ इमोशनल होगा. मेरा मानना ​​है कि कहानियां जारी रहनी चाहिए… मैं कहानी को जारी रखना चाहता हूं, जिससे दर्शक जुड़े रहें और उन्हें कहानी पसंद आए.”

गदर भी हुई थी सुपरहिट

पहली किस्त, गदर: एक प्रेम कथा 2001 में रिलीज हुई और बॉलीवुड क्लासिक बन गई. सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म एक भारतीय ट्रक ड्राइवर तारा सिंह और सकीना नाम की एक पाकिस्तानी लड़की के बीच एक दुखद प्रेम कहानी को दर्शाती है. जबकि गदर 2, 2023 में रिलीज हुई और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई.

गदर 2 में इन स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से मचाया था धमाल

सनी देओल और अमीषा पटेल ने उत्कर्ष शर्मा के साथ अपनी-अपनी भूमिका दोहराई, जो उनके बेटे के रूप में दिखाई दिए. उनका साथ गौरव चोपड़ा, मनीष वाधवा, मनोज बख्शी और मनीष वाधवा ने दिया. मूवी का निर्माण जी स्टूडियोज, अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और एमएम मूवीज के बैनर तले अनिल शर्मा और कमल मुकुट की ओर से किया गया है.

Also Read- Gadar 3 में तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल को मिलेगी 10 गुना ज्यादा फीस! अमाउंट जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >