Gadar 3: नाना पाटेकर ने गदर 3 में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी मुझे पीटेगा

Gadar 3: अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित और सनी देओल स्टारर गदर 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबर थी नाना पाटेकर सीक्वल में विलेन का किरदार निभाएंगे. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

Gadar 3: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वनवास को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं. अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हाल ही में अफवाहें थीं कि अनुभवी अभिनेता गदर 3 में विलेन का रोल निभाएंगे. अब नाना ने मोस्ट अवेटेड सीक्वल को लेकर रिएक्ट किया है.

गदर 3 में विलेन की भूमिका निभाने पर नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी

नाना पाटेकर से पूछा गया कि क्या वो गदर 3 में सनी देओल के ओपजिट दिखाई देंगे. इसपर एक्टर ने द लल्लनटॉप संग बात करते हुए कहा, ”गदर में अगर मैं विलेन की भूमिका निभाऊंगा, तो कोई सेंस नहीं बनेगा कि सनी मुझे पीटेगा. कहानी एक पैरेलल वर्ल्ड में सेटअप करने की जरुरत पड़ेगी.” नाना ने कहा कि फिल्म को लेकर अनिल शर्मा से बात चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है.

कब रिलीज होगी गदर 3

अनिल शर्मा ने गदर 3 के बारे में भी कुछ डिटेल्स शेयर की थी. उन्होंने कहा कि सीक्वल में नाना पाटेकर के लिए एक किरदार जोड़ने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि निर्देशक ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म अभी ऐसे चरण में है, जहां महत्वपूर्ण बदलाव संभव नहीं हैं, लेकिन अगर मौका मिला तो वह पाटेकर को इसमें शामिल करने के लिए तैयार हैं. इस साल की शुरुआत में, अनिल शर्मा ने कंफर्म किया कि गदर 3 की तैयारी जोरों पर है, स्क्रिप्ट अभी पर काम चल रहा है. मोस्ट अवेटेड सीक्वल 2026 में रिलीज होगी.

Also Read- Gadar 3: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 3’ की कहानी हुई लीक! फिर से एक्शन मोड में दिखेंगे तारा सिंह, जानें यहां

Also Read- Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 को लेकर खोले राज, बताया- इन 2 शख्स के बिना अधूरी है फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >