Gadar 2: सनी देओल एक और ब्लॉकबस्टर देने को तैयार, इस दिन थिएटर्स में फिर से रिलीज होगी गदर 2

Gadar 2: गदर 2 जब सिनेमाघरों में साल 2023 में रिलीज हुई थी, तो तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार और वाहवाही दी थी. मूवी ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था. अब एक बार फिर ये थियेटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर फिल्म गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी ज्यादा प्यार मिला था. अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित मूवी 2001 की हिट गदर का सीक्वल थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए भारत में लगभग 625 करोड़ रुपये की कमाई की. सनी और अमीषा अभिनीत फिल्म को 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक माना जाता है. अगर आपको फिल्म पसंद आई या पिछली बार सिनेमाघरों में इसे देखने से चूक गए, तो हमारे पास आपके लिए अच्छी खबर है. मूवी एक बार फिर थियेटर्स में रिलीज होगी.

फिर से थियेटर्स में रिलीज हो रही है गदर 2

अब अपनी सालगिरह के महीने में, ‘गदर 2’, 4 अगस्त को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है, लेकिन इंडियन साइन लैंग्वेज (सांकेतिक भाषा) के साथ. यह मूक-बधिर दर्शकों के लाभ के लिए भी है, ताकि उन्हें भी फिल्मों का आनंद मिल सकें. सांकेतिक भाषा वाली यह फिल्म देशभर के चुनिंदा पीवीआर सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी. मूक-बधिर जनों के लिए मुंबई स्थित एक संगठन की ओर से इस पहल के लिए निर्माता, जी स्टूडियोज से संपर्क किया गया था.

Also Read- Gadar 2 के तारा सिंह ने फैंस को दिखाया अपना नया लुक, बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा….

Also Read- Gadar 2 और Animal की सफलता पर बात करते हुए सनी देओल का छलका दर्द, बोले- कई वर्षों तक….

Also Read- Gadar 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पुष्पा 2 को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- इस साल अल्लू अर्जुन की फिल्म…

सनी देओल ने गदर की री-रिलीज को लेकर कही ये बात

तारा सिंह के रूप में वापसी करने वाले सनी देओल ने री-रिलीज को लेकर कहा, “गदर 2 एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल में एक स्पेशल जगह रखता है और हमेशा रहेगा. इसलिए, रिलीज के एक साल बाद भी दर्शकों का लगातार प्यार और सपोर्ट देख काफी खुश हूं. इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ ये फिल्म और भी दर्शकों के दिलों छू लेगी.”

री-रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं अमीषा पटेल

वहीं अमीषा पटेल ने कहा, ”गदर फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए काफी स्पेशल था, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी. सकीना की कहानी को एक विशेष दर्शक वर्ग के लिए बड़े पर्दे पर वापस लाने में सक्षम होना बहुत अच्छा लगता है, जिन्हें हममें से बाकी लोगों की तरह सिनेमा का पूरी तरह से आनंद लेने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते हैं. मुझे उम्मीद है कि यह पहल अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए प्रेरणा होगी.”

क्या है गदर 2 की कहानी

1971 के तीसरे भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म तारा सिंह की जर्नी को दिखाती है, जो अपने बेटे चरणजीत (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए सीमा पार करता है और दुश्मनों को मार गिराता है. गदर 2 फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ, क्या सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी हिट देंगे? इस बीच, सनी देओल दो बड़ी फिल्मों, लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 में नजर आएंगे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Gadar 2 की सफलता के बाद अब OTT में धमाका मचाएंगे सनी देओल, बोले- मुझे एक बेंचमार्क …

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >