Gadar 2: तारा सिंह बन कपिल शर्मा शो में पहुंचे सनी देओल, कहा- ट्रक लेकर आया हूं अर्चना पूरन सिंह को लेकर….

द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में सनी देओल और अमीषा पटेल बतौर गेस्ट नजर आएंगे. वो गदर 2 से जुड़ा दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगे. साथ ही सनी पाजी ये भी खुलासा करेंगे कि वह हर जगह तारा सिंह बनकर क्यों जा रहे हैं.

द कपिल शर्मा शो के आखिरी कुछ एपिसोड्स दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेन कर रहे हैं. इस शो में हर हफ्ते नये मेहमान आते हैं. जिसके साथ सभी स्टारकास्ट मस्ती करते है. यह कॉमेडी शो वर्तमान में अपने चौथे सीजन में है और जल्द ही ऑफ-एयर हो जाएगा, ऐसा इसलिए क्योंकि इसके स्टारकास्ट यूएस में वर्ल्ड टूर पर गये हुए हैं. अब सीरियल में अमीषा पटेल और सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन करने के लिए पहुंचे हैं.

द कपिल शर्मा शो में अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी मचाएगी धमाल

अमीषा पटेल और सनी देओल की दमदार जोड़ी अपने आगामी रोमांटिक ड्रामा, गदर 2 को प्रमोट करने के लिए द कपिल शर्मा शो में आये हैं. शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सनी तारा सिंह बनकर धमाकेदार एंट्री करते देखे जा सकते हैं. होस्ट कपिल शर्मा ने सनी पाजी को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि पाजी जहां भी जा रहे हैं तारा सिंह के गेटअप में जा रहे हैं, तो अर्चना जी पूछ रही थी कि पाजी, आप अपनी गाड़ी में आये हो आज या ट्रक चला के आये हो. इस पर, सनी देओल एक मजेदार जवाब देते हैं और कहते हैं कि वह अपना ट्रक लेकर आए हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अर्चना पूरन सिंह को लेने के लिए यह आदर्श होगा.

अमीषा पटेल ने कपिल शर्मा को चिढ़ाया

आगे प्रोमो में हम देखते हैं कि कपिल शर्मा ने सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ बातचीत में साझा किया कि जब टीम अमृतसर में शूटिंग कर रही थी तो वह गदर के सेट पर थे. कपिल कहते हैं, ”अमीषा जब आप अमृतसर में शूट कर रही थीं, आप और अमरीश पुरी साहब खड़े थे. मैंने अमरीश पुरी के कंधे पर हल्का सा टैप किया. उनके पीछे देखा और कहा, ‘अरे कौन है.’ मैंने हाथ जोड़ लिया.” अमीषा उनसे पूछती है कि अगर उन्होंने उनके साथ भी ऐसा ही किया होता, तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होती.” कपिल जवाब देते हैं, ”इतनी हिम्मत करने की हिम्मत नहीं थी.”

Also Read: OMG 2 Teaser: भगवान अपने बनाये हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता… अक्षय कुमार की फिल्म का टीजर रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >