Friday Theatre Releases: इस शुक्रवार थिएटर में सजेगा फिल्मों का मेला, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘हॉन्टेड 3D’ तक 10 बड़ी मूवीज होंगी रिलीज

Friday Theatre Releases: 12 जून 2026 को थिएटर्स में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. इस शुक्रवार दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ समेत कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं. रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इन फिल्मों की पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें.

Friday Theatre Releases: अगर आप इस हफ्ते थिएटर जाकर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 12 जून आपके लिए खास रहने वाला है. इस शुक्रवार रोमांस, हॉरर, थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं. दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत और एमिली ब्लंट जैसे सितारे दर्शकों का एंटरटेंमेंट करने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में सबकुछ.

Main Vaapas Aaunga

दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ एक इमोशनल-रोमांटिक कहानी है. फिल्म प्यार, बिछड़ने और अपनी पहचान खोजने की जर्नी को दिखाती है. कहानी भारत के विभाजन के दौर में सेट की गई है, जब लाखों लोगों की जिंदगी अचानक बदल गई थी.

Haunted 3D: Echoes Of The Past

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ आ रही है. मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर यह फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है और इसमें AI से तैयार किए गए विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे.

Governor

मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ एक हिस्टोरिकल पॉलिटिकल थ्रिलर है. फिल्म भारत के 1990 के आर्थिक संकट के दौर की कहानी दिखाती है. इसमें उन फैसलों और घटनाओं को दिखाया गया है, जिसने देश की इकॉनमी पर असर डाल था.

Disclosure Day

एमिली ब्लंट की यह फिल्म साइंस फिक्शन और थ्रिलर का मेल है. कहानी एक मौसम वैज्ञानिक और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की है, जो एक ऐसे राज का पता लगाने की कोशिश करते हैं जिसे सरकार छिपाना चाहती है. फिल्म में एलियन लाइफ और सरकारी रहस्यों का एंगल भी देखने को मिलेगा.

Backrooms

‘बैकरूम्स’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है. कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसे एक रहस्यमयी दरवाजा मिलता है. उस दरवाजे के पीछे अंतहीन कमरों की एक अजीब दुनिया होती है. वहां जाने के बाद वह गायब हो जाता है और फिर उसकी तलाश शुरू होती है.

Bharat Bhhagya Viddhaata

यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले अस्पताल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देती है. फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी. कहानी उन लोगों की है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की मदद की थी.

Heer Sara

‘हीर सारा’ दो महिलाओं की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म है. मानवी गगरू और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दोनों किरदार मोटरसाइकिल से इंदौर से पुडुचेरी तक का सफर तय करती हैं और इस दौरान जिंदगी को नए नजरिए से समझती हैं.

Scary Movie 6

हॉरर-कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘स्केरी मूवी 6’ भी रिलीज हो रही है. फिल्म में पुराने पसंदीदा किरदार फिर से लौट रहे हैं. इस बार एक नया किलर उन्हें निशाना बनाता है और इसके बाद शुरू होता है डर और हंसी से भरा सफर.

Habeebi

तमिल फिल्म ‘हबीबी’ एक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म एक ऐसे लड़के और लड़की की कहानी दिखाती है जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन समाज और परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ होते हैं.

Uttara

कन्नड़ फिल्म ‘उत्तरा’ एक पारिवारिक ड्रामा है. कहानी भारत नाम के ट्रक ड्राइवर की है, जिसे पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी और के साथ रिश्ते में है. इसके बाद उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है.

यह भी पढ़ें: क्या यश की ‘Toxic’ का होगा रीशूट? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >