Friday OTT Releases: जून के दूसरे हफ्ते में भी होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज-फिल्में

Friday OTT Releases: वीकेंड फाइनली आ चुका है और इस हफ्ते भी कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी. इसमें आपको ऐतिहासिक ड्रामा से लेकर जबरदस्त थ्रिलर मिलेगा. लिस्ट में देखिए... आप क्या देख सकते हैं.

Friday OTT Releases: ओटीटी लवर्स शुक्रवार आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दिन नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव जैसे अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है, जो एंटरटेनमेंट का डबल डोज देते हैं. इस हफ्ते अगर आप हाउसफुल 5 देखने के मुड में नहीं है, तो केसरी चैप्टर 2 और जैसे ड्रामा को घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

Kesari Chapter 2

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 इस वीकेंड पर आप घर में एंजॉय कर सकते हैं. ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म साल 2019 की केसरी का सीक्वल है और यह रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब, द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है. अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो एक प्रसिद्ध भारतीय बैरिस्टर हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड में ब्रिटिश साम्राज्य की संलिप्तता के लिए उनसे लोहा लिया था.

Alappuzha Gymkhana- SonyLIV

अलाप्पुझा जिमखाना एक रोमांचक खेल ड्रामा है, जो यंग एडल्ट के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खेल कोटा के माध्यम से कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए पेशेवर मुक्केबाजी करना शुरू करते हैं. हालांकि, उनका यह निर्णय उन्हें एक जटिल स्थिति में डाल देता है. इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है.

Kings of Jo’Burg Season 3 – Netflix

किंग्स ऑफ जो’बर्ग का आगामी सीजन वेरोनिका मासिरे (कॉनी फर्ग्यूसन द्वारा अभिनीत) पर आधारित है, जो जोहान्सबर्ग में अपने परिवार के अपराध व्यवसाय को संभालते हुए पारिवारिक अभिशाप और राजगद्दी विरासत में पाती है. यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

Subham – JioHotstar

सामंथा रूथ प्रभु के प्रोडक्शन हाउस की ओर से निर्मित यह हॉरर कॉमेडी फिल्म उन विवाहित पुरुषों के जीवन पर आधारित है, जो तब एक साथ आ जाते हैं, जब उनकी पत्नियां एक टेलीविजन शो में व्यस्त हो जाती हैं. इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

In Transit – Amazon Prime Video

चार भागों वाली यह डॉक्यूमेंट्री नौ व्यक्तियों की यात्रा को दर्शाती है, जिसमें वे ट्रांसजेंडर स्पेक्ट्रम में प्रेम, पहचान और चुनौतियों का सामना करते हैं.

Rana Naidu Season 2 – Netflix

राणा नायडू अमेरिकी क्राइम थ्रिलर रे डोनोवन का हिंदी रीमेक है. नए सीजन में राणा नायडू की कहानी दिखाई गई है, जो अमीर लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाला एक व्यक्ति है, जो रिटायर होने से पहले एक आखिरी नौकरी के लिए अपने अलग हुए पिता के साथ एक अप्रत्याशित गठबंधन बनाता है. वेंकटेश दग्गुबाती, राणा दग्गुबाती और अर्जुन रामपाल इस मनोरंजक ड्रामा के मुख्य कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Teaser Review: विस्फोटक अतीत फिर आएगा सामने, दुर्गा मां की जलती तसवीर है सबूत, धांसू टीजर आउट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >