Friday OTT Releases: शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट से हॉउसफुल! थंडेल से नादानियां तक, स्ट्रीम होगी ये मजेदार फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: शुक्रवार के पिटारे में एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्में और वर्ब सीरीज देखने को मिलने वाली है. इनमें नादानियां, थंडेल, दोपहिया जैसी कई फिल्में-सीरीज शामिल है.

Friday OTT Releases: सिनेमा लवर्स शुक्रवार आते ही एक्साइटेड हो जाते हैं क्योंकि इस दिन कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने ओटीटी पर स्ट्रीम होती हैं. ऐसे में अगर आप भी गूगल बाबा से पूछ-पूछकर थक गए हैं कि इस फ्राइडे कौन-कौनसी हिंदी फिल्में-सीरीज ओटीटी के पिटारे से बाहर निकलने वाली हैं, तो आज हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं कि किस फिल्म या सीरीज को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इनमें खुशी कपूर-इब्राहिम अली की रोमांटिक फिल्म ‘नादानियां’ से लेकर नागा चैतन्य की इमोशनल ड्रामा ‘थंडेल’ शामिल है.

नादानियां (Nadaaniyan)

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

बॉलीवुड के दो पॉपुलर स्टार किड्स खुशी कपूर और इब्राहीम अली खान की रोमांटिक फिल्म ‘नादानियां’ इस शुक्रवार 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म में SRK की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का आइकॉनिक सीन देखने को मिलेगा, जिसमें आर्चना पूरन सिंह अपने मिस ब्रिगांजा के किरदार से तीन दशकों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक्टिंग डेब्यू करेंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

द वेकिंग ऑफ ए नेशन (The Waking of a Nation)

कहां देखें- SonyLIV

द वेकिंग ऑफ ए नेशन की कहानी स्वतंत्रता के पहले जलियांवाला बाग हत्याकांड के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तारुक रैना हैं. इसे राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है.

दोपहिया (Dupahiya)

कहां देखें- प्राइम वीडियो

पंचायत वेब सीरीज जैसी ग्रामीण जीवन पर केंद्रित है वेब सीरीज ‘दोपहिया’. यह एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी कहानी आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी. सीरीज एक काल्पनिक गांव ‘धड़कपुर’ में सेट है, जिसे ‘बिहार का बेल्जियम’ भी कहा जाता है. यह 25 सालों से एक अपराध-मुक्त गांव है, जहां एक मोटरसाइकिल की चोरी खलबली मचा देती है.

रेखाचित्रम (Rekhachithram)

कहां देखें- सोनी लिव

अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर देखना पसंद है, तो लिस्ट में आपके लिए रेखाचित्रम भी है. इस फिल्म में आसिफ अली और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं. इस मलयालम थ्रिलर फिल्म की कहानी एक पुलिस के सुसाइड केस की जांच पर केंद्रित है.

थंडेल (Thandel)

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की थंडेल की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. चंदू मोंडेती की इस फिल्म में आपको प्यार, अलगाव, इमोशन और ड्रामा का एक बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >