Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Releases: शुक्रवार के दिन कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपके वीकेंड को मजेदार बना देगी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो से लेकर नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Friday OTT Releases: वीकेंड आने वाला है. ऐसे में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और जियो सिनेमा पर कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगा. इसमें आपको एक्शन से लेकर रोमांस और थ्रिलर सबकुछ मिलेगा. लिस्ट में अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 से लेकर द स्टोरीटेलर और द रिक्रूट शामिल है.

पुष्पा 2

सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2: द रूल, साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. तेलुगु एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है और चंदन तस्कर पुष्पा राज पर आधारित है, क्योंकि उसे एसपी भंवर सिंह शेखावत आईपीएस सहित दुश्मनों के विरोध का सामना करना पड़ता है. मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. अगर अभी तक आपने नहीं देखी है, तो जरूर एंजॉय करें.

द स्टोरीटेलर

द स्टोरीटेलर, ओरिजनलिटी वर्सेज प्लेगरिज्म के बारे में सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी “गोलपो बोलिये तारिणी खुरो” पर आधारित है. अनंत नारायण महादेवन की फिल्म की कहानी एक कहानीकार और अनिद्रा से जूझ रहे एक अमीर व्यापारी के बीच एक अप्रत्याशित समझौते के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे दर्शक डिज्नी+हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

द रिक्रूट

पॉपुलर नेटफ्लिक्स जासूसी सीरीज ‘द रिक्रूट’ के सीजन 2 में, नोआ सेंटीनो सीआईए वकील ओवेन हेंड्रिक्स के रूप में लौट आए हैं. यह सीजन साउथ कोरिया में उनके संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करता है. छह-एपिसोड की इस सीरीज में आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा.

द सीक्रेट ऑफ द शिलेडर्स

‘द सीक्रेट ऑफ द शिलेडर्स’ डॉ. प्रकाश कोयाडे की किताब ‘प्रतिपाशचंद्र’ पर आधारित है. सीरीज में राजीव खंडेलवाल, गौरव अमलानी साई ताम्हणकर और आशीष विद्यार्थी मुख्य भूमिका में हैं. वेब सीरीज गुप्त समाज छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित एक छिपे हुए खजाने को उजागर करता है. इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

आइडेंटिटी

आइडेंटिटी एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें टोविनो थॉमस, त्रिशा कृष्णा, विनय राय, शम्मी थिलाकन, अजु वर्गीस और अर्चना कवि मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी एक स्केच कलाकार और पुलिसकर्मी पर बेस्ड है. मूवी 31 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी.

द स्नो गर्ल सीजन 2

द स्नो गर्ल सीजन 2 एक स्पैनिश थ्रिलर सीरीज है, जो जेवियर कैस्टिलो के उपन्यास ‘एल जुएगो डेल अल्मा’ पर आधारित है, जिसमें मिलिना स्मिट, जोस कोरोनाडो और ऐक्सा विलाग्रान मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >