Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Releases: ओटीटी प्रेमियों के लिए इस बार का वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि कई नई फिल्मों और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसे आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

Friday OTT Releases: इस बार का वीकेंड कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि गणतंत्र दिवस की छुट्टी है. ऐसे में बच्चे से लेकर बड़े तक, ज्यादातर लोग घर पर फैंमिली के साथ एंजॉय करना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ नई रिलीज फिल्मों और वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे देखकर आपको एंटरटेनमेंट का ओवरडोज मिलेगा. लिस्ट में हिसाब बराबर से लेकर स्वीट ड्रीम्स तक शामिल है.

हिसाब बराबर

रिलीज की तारीख: 24 जनवरी, 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: ZEE5

हिसाब बराबर एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आर माधवन, नील नितिन मुकेश और कीर्ति कुल्हारी नजर आ रहे हैं. अश्विनी धीर की ओर से निर्देशित, यह एक रेलवे टिकट परीक्षक की कहानी है, जो एक बैंक खाते में एक छोटी सी विसंगति को देखता है और एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करता है.

स्वीट ड्रीम्स

रिलीज की तारीख: 24 जनवरी, 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+हॉटस्टार

स्वीट ड्रीम्स केनी और दीया के बारे में एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे अमोल पाराशर और मिथिला पालकर ने निभाया है. विक्टर मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में दो अजनबी एक-दूसरे के बारे में सपने देखना शुरू करते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं. वे अपने सपनों को हकीकत बनाने की कोशिश करते हैं.

ग्लेडिएटर II

रिलीज की तारीख: 21 जनवरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: पैरामाउंट+

रिडले स्कॉट की ओर से निर्देशित इस महाकाव्य सीक्वल फिल्म में पॉल मेस्कल, पेड्रो पास्कल और डेन्जेल वाशिंगटन दिखाई देंगे. ग्लेडिएटर II में, मैक्सिमस का बेटा प्राचीन रोम में भ्रष्टाचार पर काबू पाते हुए अपने पिता की विरासत संभालता है.

प्राइम टारगेट

रिलीज की तारीख: 22 जनवरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी+

लियो वुडल और क्विंटेसा स्विंडेल थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगे. कहानी की बात करें तो एक सरकारी एजेंट एक खतरनाक साजिश को उजागर करने के लिए काम करता हैं.

फियर

रिलीज की तारीख: 22 जनवरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

वेधिका और अरविंद कृष्णा अभिनीत तेलुगु मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फियर का निर्देशन हरिता गोगिनेनी की ओर से किया गया है. कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका प्रेमी एक दिन गायब हो जाता है. वह अपनी मानसिक स्थिरता खो देती है.

शिवरापल्ली

रिलीज की तारीख: 24 जनवरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो

राग मयूर अभिनीत तेलुगु सीरीज शिवरापल्ली, जितेंद्र कुमार की पंचायत पर आधारित है. यह एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट श्याम के बारे में है, जिसे तेलंगाना के एक दूरदराज के गांव में नौकरी करने के लिए मजबूर किया जाता है.

बैरोज

रिलीज की तारीख: 22 जनवरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज़्नी+हॉटस्टार

मोहनलाल स्टारर फिल्म बैरोज एक वफादार लेफ्टिनेंट की कहानी बताती है, जो दा गामा के खजाने की रक्षा करता है. यह मोहनलाल के निर्देशन की पहली फिल्म भी है.

द स्माइल मैन

रिलीज की तारीख: 24 जनवरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अहा

आर. सरथकुमार स्टारर द स्माइल मैन एक पुलिसकर्मी की कहानी है, जो अल्जाइमर रोग से पीड़ित है. फिल्म में उसे अपनी याददाश्त खोने से पहले एक गहन मामले को सुलझाना है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, एक साथ रिलीज हो रही हैं ये 5 धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >