Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त पैकेज, पूरी लिस्ट देखें

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने जा रही है. ऐसे में जानिए क्या नया देखने को मिलेगा और कहां.

Friday OTT Releases 20 March: 19 मार्च को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई और अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का बवंडर देखने को मिलेगा. इस दिन कई धमाकेदार नई फिल्में और सीरीज आपके लिए तैयार हैं. ऐसे में बिना देरी के आइए फटाफट जानिए पूरी लिस्ट.

Deadloch Season 2 – Amazon Prime Video

नई सीजन में स्पाई डल्सी कॉलिन्स (केट बॉक्स) और एडी रेडक्लिफ (मैडलीन सामी) अपने पुराने साथी बुशी की मौत की जांच करते हैं. लेकिन मामला जल्द ही उलझ जाता है, जब उन्हें एक दूरदराज के शहर में कटा हुआ अंग मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति (John Doe) की पहचान करने का काम मिलता है.

Chiraiya – JioHotstar

यह एक जबरदस्त सोशल ड्रामा है, जिसमें कमलेश (दिव्या दत्ता) की जिंदगी दिखाई गई है. वह आदर्श बहू है, लेकिन उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है जब उसे अपने परिवार की इज्जत बचाने और अपनी ननद के लिए इंसाफ दिलाने की चुनौती का सामना करना पड़ता है.

The Rise of the Red Hot Chili Peppers: Our Brother, Hillel – Netflix

यह डॉक्यूमेंट्री रेड हॉट चिली पेपर्स के शुरुआती सालों की कहानी बताती है. इसमें बैंड के गिटारिस्ट हिलेल स्लोवाक और उनके स्कूल के दिनों से फ्ली और एंथनी कीडिस के साथ उनके रिश्तों की झलक दिखाई गई है. पुराने फुटेज और निजी जर्नल्स के ज़रिए बैंड के शुरुआती संघर्ष और दोस्ती को दिखाया गया है.

Border 2 – Netflix

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध और वीरता की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें भरपूर एक्शन और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलेगा. शुक्रवार की रात परिवार के साथ यह फिल्म देखने के लिए बिल्कुल सही है.

Kasaragod Embassy – ZEE5

दो कजिन, अजी और चीमु , अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए केरल में पासपोर्ट जालसाजी की दुनिया में फंस जाते हैं. जो फैसला शुरू में हल्का लगता था, वह जल्दी ही जान बचाने वाले खतरनाक खेल में बदल जाता है.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘Border 2’ OTT पर जल्द, जानिए कब स्ट्रीम करें भारत-पाक युद्ध की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >