Friday OTT Release: The GOAT से लेकर मानवत मर्डर तक, इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं ये धांसू वेब सीरीज-फिल्में

Friday OTT Release: अक्टूबर का पहला वीकेंड सिनेमा और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते धांसू शोज रिलीज हो रहे हैं. जिसमें आप अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

Friday OTT Release: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में पहले वीकेंड पर दर्शकों को एक मिनट भी बोर नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि धांसू वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही है. इसमें एक्शन के साथ रोमांस और थ्रिलर का भी तड़का मिलेगा. तलपति विजय की The GOAT से लेकर CTRL जैसे कई मोस्ट अवेटेड शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है.

The GOAT

तलपति विजय की तमिल फिल्म द GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है. मूवी एक जासूस एजेंट के बारे में है, जिसे सेवानिवृत्ति के बाद एक महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है. फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराजन, स्नेहा प्रसन्ना, प्रभु देवा और मोहन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 3 अक्टूबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

द लीजेंड ऑफ वॉक्स माकिना सीजन 3

अमेरिकी एनिमेटेड वेब सीरीज एक और नए सीजन के साथ वापस आ गई है. सीरीज में मैथ्यू मर्सर, एशले जॉनसन, मारिशा रे, लौरा बेली और सैम रीगल प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह शो 3 अक्टूबर, 2024 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Also Read- The GOAT OTT Release: तलपति विजय की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Also Read- Stree 2 OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन से शुरू होगी मुफ्त स्ट्रीमिंग, नोट कर लें डेट

मानवत मर्डर

मनोरंजक सीरीज मुंबई में सात हत्याओं की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डेढ़ साल से अनसुलझी है. यह शो 4 अक्टूबर से SonyLIV पर मराठी, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में स्ट्रीम होगा. इसमें आशुतोष गोवारिकर, साई ताम्हणकर, मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी, किशोर कदम और मयूर खांडगे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

CTRL

अनन्या पांडे स्टारर फिल्म इस बात पर केंद्रित है कि कैसे एक एआई ऐप व्यक्ति को किसी के जीवन से मिटा सकता है. फिल्म में अनन्या के अलावा विहान समत और देविका वत्स भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 4 अक्टूबर 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

द ट्राइब

यह शो लॉस एंजिल्स में बसे इंडियन इन्फ्लुएंसर पर बेस्ड है. उनका लाइफ स्टाइल कैसा है और क्या काम करते हैं, इसे बखूबी दिखाता है. सीरीज में हार्दिक जवेरी, अलाना पांडे, अलाविया जाफरी, अर्याना गांधी, सृष्टि पोरे और अल्फिया जाफरी शामिल हैं. शो का प्रीमियर 4 अक्टूबर, 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा.

द सिग्नेचर

फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग दम्पति के बारे में है, जब एक आदमी अपनी पत्नी के गंभीर रूप से बीमार हो जाने के बाद असहाय हो जाता है. इसमें अनुपम खेर, रणवीर शौरी, महिमा चौधरी, अन्नू कपूर, मनोज जोशी और नीना कुलकर्णी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. मूवी 4 अक्टूबर 2024 को जी5 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Also Read- Tripti Dimri: नेशनल क्रश से लेकर बैक-टू-बैक फिल्में , तो आखिर क्यों #BoycottTripti कर रहा है ट्रेंड 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >