Friday OTT Release: मार्च के आखिरी शुक्रवार को लगेगा इन धमाकेदार फिल्मों-सीरीज का मेला, लिस्ट पर डालें नजर

Friday OTT Release की लिस्ट पर एक नजर डालें.

Friday OTT Release: मार्च का आखिरी हफ्ता आ गया है. ऐसे में इसे खास और एंटरटेनिंग बनाने के लिए कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं. शुक्रवार के पिटारे में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्में और हॉलीवुड कंटेंट भी उपलब्ध है. ऐसे में ओटीटी के टॉप प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर का रोलर कोस्टर ला रही हैं, आइए बताते हैं.

दी लाइफ लिस्ट (The Life List)

लिस्ट में सबसे पहला नाम हॉलीवुड सीरीज ‘दी लाइफ लिस्ट’ का है, जो नेटफ्लिक्स पर 28 मार्च को स्ट्रीम होगी. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है, जो लोरि नेल्सन के बुक पर बेस्ड है. इसकी कहानी एलेक्स रोज (सोफिया कार्सन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के निधन के बाद अपने बचपन की बकेट लिस्ट को पूरा करने की कोशिश करती है.

ओम काली जय काली (Om Kali Jai Kali)

तमिल एक्टर विमल की नई पॉलिटिकल-थ्रिलर वेब सीरीज “ओम काली जय काली” 28 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इसकी कहानी एक छोटे शहर और दशहरा त्यौहार की पृष्टभूमि में बदला, वफादारी और मुक्ति को दर्शाती है. फिल्म में विमल, देवी काली के रूप में नजर आएंगे. यह सीरीज तमिल के अलावा तेलगु, मलयालम , कन्नड़, हिंदी , बंगाली और मराठी भाषाओ में भी अवेलेबल होगी.

द लेडीज कम्पैनियन (The Lady’s Companion)

द लेडीज कम्पैनियन एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जो 28 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. सीरीज की कहानी 3 अमीर बहनें के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पार्टनर को ढूंढ़ने के लिए एक लड़की को अपॉइंट करती हैं. इस लड़की को कई परेशानियों और साजिशों का सामना करना पड़ता है.

विदुतलाई पार्ट 2 (Viduthalai Part 2)

विदुतलाई पार्ट 2 का हिंदी वर्जन 28 मार्च से जी5 पर रिलीज होने वाला है. इसकी कहानी एक साधारण स्कूल टीचर की है, जो हालातों के ऐसे मोड़ पर आ जाता है, जहां उसे अन्याय के खिलाफ हथियार उठाना पड़ता है. संघर्ष की इसी आग में वह एक बागी नेता बन जाता है. तमिल सिनेमा की इस फिल्म में विजय सेतुपति, भवानी श्री, मन्जू वारियर, सूरी और सूर्य सेतुपति जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: Upcoming South Movies: मोहनलाल से डेविड वार्नर तक, ‘सिकंदर’ से भिड़ेगी इन स्टार्स की साउथ फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >