Friday OTT Releases: 22 अगस्त को ओटीटी पर मचेगी धूम, जब हॉरर से थ्रिल फिल्मों-सीरीज की होगी बौछार, फटाफट लिस्ट पढ़े

Friday OTT Releases: 22 अगस्त का शुक्रवार ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. चाहे हॉरर का रोमांच हो या इमोशनल ड्रामा और थ्रिल, हर जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

Friday OTT Releases: हर शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. यह दिन उन लोगों के लिए खास माना जाता है, जो सिनेमाघरों तक नहीं जा पाते और घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं. इस हफ्ते भी रोमांच, हॉरर, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर कंटेंट की पूरी लिस्ट आपके सामने है. ऐसे में बिना देरी किए अपना मूड सेट कीजिये, क्योंकि आपका वीकेंड बनने वाला है मस्ती और मनोरंजन से भरपू

Maa (Netflix – 22 अगस्त)

काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता स्टारर यह फिल्म एक सुपरनैचुरल हॉरर है. पति की मौत के बाद एक महिला अपनी बेटी के साथ होमटाउन आती है, जहां उसका सामना एक राक्षसी अभिशाप से होता है. इस श्राप में उसकी बेटी फंस जाती है और मां को उसे बचाना होता है.

Maareesan (Amazon Prime Video – 22 अगस्त)

इस फिल्म में फहाद फासिल और सिथारा नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक चालाक चोर की है, जो अल्जाइमर से पीड़ित एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाना चाहता है. लेकिन चोरी की कोशिश के दौरान उसकी जिंदगी की दिशा ही बदल जाती है.

Shodha (ZEE5 – 22 अगस्त)

इस फिल्म में पवन कुमार, सिरी रविकुमार, अनुषा रंगनाथ और अरुण सागर नजर आएंगे. कहानी एक वकील की है जिसकी पत्नी एक्सीडेंट के बाद गायब हो जाती है. पुलिस एक महिला को लेकर आती है जो खुद को उसकी पत्नी बताती है, लेकिन वकील को उस पर यकीन नहीं होता.

Thalaivan Thalaivi (Amazon Prime Video – 22 अगस्त)

फिल्म में विजय सेतुपति, निथ्या मेनन और योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक कपल की है जो शादी तो कर लेता है, लेकिन शादी के बाद उनके रिश्ते में लगातार झगड़े और दरारें आने लगती हैं.

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Day 8: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ या रजनीकांत की ‘कुली’? कौन है बॉक्स ऑफिस का बादशाह? कमाई जान हिल जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >