Friday OTT Release: वीकेंड का मजा अब होगा दोगुना, इस शुक्रवार धमाल मचाने आ रही हैं ये नई फिल्में और सीरीज

Friday OTT Release: 10 अक्टूबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट देखें. जिसमें कुरुक्षेत्र, सर्च: द नैना मर्डर केस से मिराई तक, इस शुक्रवार आपके स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी.

Friday OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए फ्राइडे का दिन बहुत खास होता है क्योंकि हर शुक्रवार Netflix और Jio Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और सीरीज की बहार आती है. वैसे ही इस शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को भी कई दमदार टाइटल्स रिलीज हो रहे हैं, जिसमें थ्रिलर से लेकर रोमांस और फैंटेसी तक, हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ खास है. ऐसे में आइए बताते हैं इस फ्राइडे क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.

कुरुक्षेत्र (Netflix)

नेटफ्लिक्स पर 10 अक्टूबर, शुक्रवार को आ रही एनिमेटेड सीरीज ‘कुरुक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत’ महाभारत के 18 दिन चले युद्ध की कहानी को एक नए नजरिए से दिखाती है. इस सीरीज में पांडवों और कौरवों के बीच संघर्ष के साथ-साथ नैतिक द्वंद और व्यक्तिगत भावनाओं को भी दिखाया गया है.

सर्च: द नैना मर्डर केस (Jio Hotstar)

कोंकणा सेन शर्मा स्टारर यह क्राइम थ्रिलर एक वेटरेन पुलिस अधिकारी एसीपी संयुक्ता दास की कहानी है, जो एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच में उलझ जाती है. कहानी तब दिलचस्प बनती है जब एक राजनेता की कार में लड़की की लाश मिलती है. यह फिल्म डेनिश क्राइम ड्रामा ‘The Killing’ से प्रेरित है.

मिराई (Jio Hotstar)

तेजा सज्जा की तेलुगु एक्शन थ्रिलर ‘मिराई’ एक अनाथ लड़के वेधा की कहानी है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों को एक डार्क लॉर्ड से बचाना होता है. इसे पाने के लिए खलनायक किसी भी हद तक जा सकता है.

द वुमन इन केबिन 10 (Netflix)

रूथ वेयर के मशहूर नॉवेल पर आधारित यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक ट्रैवल जर्नलिस्ट, लॉरा ब्लैकलॉक की कहानी है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 की ग्लोबल सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- क्षेत्रीय कहानियां भी वैश्विक स्तर पर असर डाल सकती हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >