Filmfare Awards 2022: 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इन स्टार्स ने लूटी महफिल, दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का प्रीमियर नाइट काफी धमाकेदार रहा. कृति सेनन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और कियारा आडवाणी ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया. वहीं कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 (67th Filmfare Awards) का प्रीमियर नाइट काफी मजेदार और एंटरटेनिंग रहा. फैंस ने अवॉर्ड शो को काफी ज्यादा पसंद किया. इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ को इस बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. इस दौरान शो में कई जाने-माने स्टार्स ने दमदार परफॉर्मेंस दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इन स्टार्स ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

इस बार के अवॉर्ड में कृति सेनन, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी ने शमा बांध दी. उनके धमाकेदार परफॉर्मेंस ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. रणवीर सिंह ने स्टेज पर पत्नी दीपिका पादुकोण पर खूब प्यार बरसाया. एक वक्त रहा, जब रणवीर स्टेज पर कुछ बोलते समय इमोशनल हो गए. उन्होंने सभी के सामने दीपिका को किस किया और उन्हें ‘घर की लक्ष्मी’ भी कहा.

Also Read: Sapna Choudhary: एक स्टेज शो का इतने लाख रुपये चार्ज करती है सपना चौधरी, लग्जरी गाड़ियों का रखती है शौक
रणवीर सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ एक्टर का फिल्मफेयर

इस बार फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया. जबकि फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सैनन को बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड मिला है. फिल्म ‘सरदार उधम’ के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स), जबकि फिल्म ‘शेरनी’ के लिए विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) चुना गया. अवॉर्ड समारोह में सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार ’83’ के गाने ‘लहरा दो’ के लिए कौसर मुनीर को दिया गया. बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने शेरशाह के गाने मन भरया के लिए जीता. शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीमेल का पुरस्कार जीता. सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार सीमा पाहवा को ‘रामप्रसाद की तहरवी’ के लिए मिला.बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार एहान भट को ’99 सॉन्ग्स’ के लिए दिया गया.

https://www.instagram.com/p/CiUndVEIw7_/?hl=en

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >